ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन का मुद्दा स्थगित

-उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री से की चर्चा

पटना। बिहार में बाह्मण समाज के विकास के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने को लेकर पुन: चर्चा किए का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। यह कार्यक्रम जल्द होगा। अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बिहार सरकार के मंत्रियों से मुलाकात के दौरान ब्राहण कल्याण बोर्ड का गठन का मुद्दा उठाया था। जिसे लेकर शुरू हुई कवायद पर काम शुरू हो गया है, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ब्राहण कल्याण बोर्ड के मुद्दे को स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र को बिहार के उप मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बुलाकर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के मुद्दे पर चर्चा की। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बताया कि कई घंटे चली वार्ता के बाद बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवजी ने जल्द बोर्ड का गठन करने का आश्वासन दिया है। तरुण मिश्र ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए जो मुहिम चल रही है, उसके लिए बिहार सरकार ने नीति बनाकर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है। जीविका पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है, लेकिन सवर्ण होने के नाते उन्हें सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होने से ब्राह्मण समाज की स्थिति में भी सुधार आएगा। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मधुबनी जिले के सड़क निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की। पथ निर्माण मंत्री ने कार्य योजना के वित्तीय योजना में शामिल करने के आदेश दे दिए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बताया कि मधुबनी जिले की सड़कें काफी हद तक अच्छी हंै, लेकिन ट्रैफिक लोड बढ़ जाने के कारण सड़क के चौड़ीकरण की जरूरत है। जिस पर पथ निर्माण मंत्री ने जल्द ही कार्ययोजना को वित्तीय योजना में शामिल कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।