पहले की साथ में चोरी फिर बटवारे को लेकर दोस्त मार दी गोली

गाजियाबाद। मुरादनगर की ईदगाह कॉलोनी में सोमवार की सुबह घर से ईदगाह रोड पर जा रहे युवक को उसके दोस्त ने रोककर गोली मार दी। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया। गोली लगने की सूचना मिलने पर एसीपी मसूरी निमिष पाटिल एवं मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंच, छानबीन की। मगर हमलवार का कोई सुराग नहीं लगा। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है।

एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे युवक को गोली मारने की सूचना मिली। युवक को उसके ही दोस्त शौकीन ने गोली मारी है। इसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। ईदगाह कॉलोनी स्थित डेरी वाली गली निवासी मदरसा वाली गली शमशाद उर्फ काला पुत्र साहिर परिवार सहित रहता है। सोमवार की सुबह वह किसी काम से घर से ईदगाह रोड पर आ रहा था। जैसे ही वह ईदगाह रोड पर पहुंचा तो घात लगाए खड़े शौकीन ने तमंचे से उसे पकड़ कर गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही युवक लहूलुहान हो वहीं गिर गया। गोली की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए घायल शमशाद को नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा कि शमशाद को गोली मारने वाला उसका दोस्त शौकीन है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। दोनों अपराधी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। गोली मारने वाले शौकीन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द पुलिस इसे गिरफ्तार कर लेगी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हरियाणा में हुई एक चोरी की वारदात में चुराये गये माल के बंटवारे को लेकर गोली मारी गई है।