स्पोर्ट्स प्लाजा का जल्द होगा उद्घाटन, नगर आयुक्त ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए स्पोट्र्स प्लाजा में शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने भी खिलाडिय़ों के साथ क्रिकेट खेली। ट्रायल के तौर पर नगर आयुक्त ने बल्ले से हाथ आजमाए। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही नगर निगम के स्पोर्ट्स प्लाजा का उद्घाटन कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह आदि के साथ स्पोर्ट्स प्लाजा का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां पर खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने के लिए प्लाजा बनाया गया हैं।स्पोट्र्स प्लाजा में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

शीघ्र ही स्पोट्र्स प्लाजा का शुभारंभ किया जाएगा और व्यवस्था अनुसार शहर के खिलाडिय़ों को एक अच्छा स्थान खेलने के लिए मिलेगा। नगर आयुक्त के प्रयास से यह स्पोट्र्स प्लाजा शहर मे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां पर पहले गंदगी रहती थी। फ्लाईओवर के नीचे अब खिलाडिय़ों को क्रिकेट,बैडमिंटन आदि खेल की सुविधा मिल सकेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि प्लाजा में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। खिलाडिय़ों का ट्रॉयल भी लिया गया है। जिसमें एनएसजी व टीएनएम अकादमी के बाल खिलाडिय़ों ने क्रिकेट खेली। इसमें आए खिलाडिय़ों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अगले सफ्ताह में इस स्पोट्र्स प्लाजा का उद्घाटन किया जाएगा।