योगी बोले गाजियाबाद कर रहा है प्रदेश का नाम रोशन रामलीला मैदान में प्रबुद्धवर्ग के सम्मेलन को किया संबोधित

योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 878 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 346 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। समाज के प्रबुुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले गाजियाबाद प्रदेश के सबसे गंदे शहरों में जाना जाता था। इसकी अपनी कोई पहचान नहीं थी। लेकिन 2017 के बाद जिस मजबूती से गाजियाबाद ने काम करना आरंभ किया, उसके परिणाम आज सबके सामने हैं।

विजय मिश्रा/जर्नादन कुमार/अवनीश (उदय भूमि ब्यूरो)
गाजियाबाद/दिल्ली/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में पहले व्यापारी उद्यमी पलायन करते थे आज अपराधी, गुंडे और बदमाश पलायन कर रहे हैं। अपराध, अपराधी, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी को लेकर प्रदेश सरकार ने जीरो टोलरेंस की जो नीति अपनाई अब उसका परिणाम दिखने लगा है। मंगलवार को गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कही। 877 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल बना है, देश विदेश के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहे हैं। सीएम योगी गाजियाबाद का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 के पहले गाजियाबाद देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था। गाजियाबाद की अपनी कोई पहचान नहीं थी कोई अच्छी निगाह से नहीं देखता था। 2017 के बाद जिस मजबूती के साथ काम हुआ उसका परिणाम है कि आज गाजियाबाद की छवि बदल रही है। गाजियाबाद स्वच्छता के मामले में प्रदेश में नंबर-1 और देश में 12वें स्थान पर है। आज गाजियाबाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज देश के 12 लेन का हाईवे गाजियाबाद को जोड़ते हुए आगे बढ़ता है। देश की पहली रैपिड रेल गाजियाबाद से होकर जा रही है, गाजियाबाद के पास अपना एयरपोर्ट है,हर तरह की कनेक्टिविटी है, आज इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मैं स्वयं अपने जन प्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं का लोकापर्ण और शुभारंभ करने आया हूं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश और विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी यह सभी जानते हैं, गुंडे बदमाश व्यापारियों को व्यापार करने से रोकते थे, गुंंडा टैक्स मांगते थे। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो काम हुआ उसका परिणाम अब आप सभी के समाने हैं, पहले उत्तर प्रदेश का व्यापारी पलायन करता था आज उत्तर प्रदेश से अपराधी पलायन कर रहे हैं, प्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल बना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम 5 बजे कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 409 परियोजनाओं का लोकार्पण और 346 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज के ओपिनियन मेकर हैं। वे अपना आशीर्वाद भाजपा पर बनाए रखें। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, मेयर आशा शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक अजीत पाल, अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, मंजू सिवाच सहित भाजपा के कई अन्य नेता मंच पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में इंवेस्टर्स समिट के कर्टन रेजर का उद्घाटन हुआ, इस कार्यक्रम में 20 देशों के राजदूत, हाई कमिश्नर के साथ उन देशों के प्रतिनिधियों ने शामिल हुए और कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्लोबल समिट में पार्टनर के रूप जुड़ना चाहते हैं, वह उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं, सभी देश अपने देश के निवेशकों को भेजना चाहते हैं, 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का यह परिणाम हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने जो काम किया आज उसके परिणाम आने शुरू हो गये हैं, इज ऑफ डूइंग बिजनेस का असर है कि पूरी दुनियां के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है।

प्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल बना है, हमारे पास जुझारू युवा है, इन प्रतिभाशाली युवाओं को जितना अवसर देंगे वह तरक्की में उतना योगदान देंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो काम हो रहा है उसी का अनुसरण होते हुए प्रदेश और स्थानीय स्तर पर काम हो रहा हैं, जातिवाद परिवारवाद के नाम पर प्रदेश की जनता को तबाह करने वालों को जनता पसंद नहीं कर रहे हैं। बिना नाम लिये पूर्व की सपा सरकार पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बहु बेटिया सुरक्षित नहीं थी ऐसे में पुराने लोग यदि फिर से कोई मौका पाएंगे तो वह फिर से गुंडे, बदमाश और अपराधियों को संरक्षण देंगे। ऐसे में इन लोगों के लिए कोई जगह नहीं छोड़नी है।

गाजियाबाद में 878 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकसित होने वाली 878.88 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए जिलेवासियों को सौगात दी। सीएम ने रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए धोबीघाट और हिंडन नदी पर निर्मित पुल के अलावा ईडब्ल्यूएस भवनों की सौगात दी। इसके अलावा मुरादनगर में पेयजल योजना के प्रोजेक्ट और लोनी में सीवरेज योजना को भी शिलापट पर शिलान्यास किया। 509.55 करोड़ की 409 परियोजनाओं का लोकापर्ण किया। वहीं,368 करोड़ की 346 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

योगी ने इन योजनाओं का किया शिलान्यास-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जीडीए द्वारा ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य-3539.80 लाख, नगर निगम के पूर्वांचल भवन का निर्माण कार्य-304.10 लाख, उत्तरांचल भवन का निर्माण-291.35, इंदिरापुरम शक्तिखंड-4 में हरित शवदाह गृह का निर्माण 42.05 लाख,नगर पालिका मोदीनगर में 206.18, खोड़ा मकनपुर में 2988.02, मुरादनगर में 99 लाख, लोनी में 981.00 मुख्यमंत्री ने 368.2802 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। रामलीला मैदान में योजनाओं का शिलान्यास के साथ ही योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें जीडीए व राज्य सेतु निगम द्वारा हिंडन नदी पर बनाए नए पुल का निर्माण-21.53 करोड़, कोट गांव फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण 7909 लाख, नगर निगम के 148 निर्माण कार्य-8534.41, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व ठोस अपशिष्टद्द प्रबंधन, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण एवं नाले निर्माण -3198.66,नगर पालिका मुरादनगर के सात निर्माण कार्य-91.29, लोनी के 102 निर्माण कार्य-2196.40 लाख,निवाड़ी में तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य-70.12, मोदीनगर सीवरेज योजना 19154.51, जिला पंचायत के 53 कार्य-1132.70 लाख,नाला निर्माण-92.51,पंचायत घर 162.94,अंत्योष्टिद्द स्थल-126.94, एमडीएस भवन निर्माण-15.36, सीसी कार्य-32.78, तालाब जीर्णोंद्घार 86.92 आरसीसी नाला निर्माण-696.15, ग्राम गुज्जर गढ़ी में पाइप पेयजल योजना 76.03,मुरादनगर में 5 निर्माण कार्य लागत-83.97,भोजपुर में 17 निर्माण कार्य, लागत-315.37, रजापुर में 8 निर्माण कार्य लागत-78.73, सात हेल्थ एटीएम 28.85,छह हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर 34.50, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब हेटा 429.21,बीज विधायन संयत्र एवं गोदाम 60 लाख, कृषि विज्ञान केन्द्र तलहैटा में रिनोवेशन कार्य-198.00,रीजनल ट्रेनिंग सेन्टर मोहननगर में 3720 लाख, गो सरंक्षण केन्द्र मीरपुर हिंदू 120 लाख,राजकीय पशु चिकित्सालय ब हेैेटा 40.17, वन स्टॉप सेन्टर 48.69 लाख गोदाम एवं कार्यालय 19.88, इंटर लॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य-47.30 लाख रुपए की लागत से किए जांएगे।मु यमंत्री ने कुल 509.55 करोड़ 37 हजार रुपए की लागत की इन योजनाओं का लोकार्पण किया।

उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध की धरती: सीएम योगी
नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी में सुषमा स्वराज भवन में उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने वहां निवेशकों को विशेष सुविधा दिलाने वाले पोर्टल की शुरुआत की। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का लोगो भी जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान 2 वेब पोर्टल की शुरुआत की गई। दिल्ली में हुए कर्टन रेजर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन इंसेंटिव मैनेजमेंट पोर्टल को लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर का बनाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। जिसे लेकर यूपी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन देने की योजना को आगे बढ़ा रही है। तमाम कंपनियों के लिए राह को आसाना बनाया जा रहा है। सीएम योगी इसके साथ ही एमओयू की मॉनिटरिंग के लिए निवेश सारथी पोर्टल को भी लॉन्च किया।
दिल्ली के सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय भवन में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। 25 नीतियों को तैयार कर इसकी शुरुआत की गई है। सीएम ने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के सपने को साकार करेंगे। 5 साल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों को लॉन्च किया गया है। यूपी में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक होना है। पोर्टल निवेशकों को पूर्ण सहूलियत देने वाला वन स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर के रूप में सामने आया है। प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर की पॉलिसी के जरिए निवेश पर मिलने वाले इंसेंटिव के लिए निवेशकों को अब विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। किस निवेश पर कितना इंसेंटिव मिलेगा इंसेंटिव दिए जाने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है पैसा कितने दिनों में खाते में आ जाएगा इन सारे सवालों के जवाब और जानकारियां ऑनलाइन मिल सकेंगी। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले मंगलवार को दिल्ली में हुए कर्टन रेजर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन इंसेंटिव मैनेजमेंट पोर्टल को लॉन्च किया।
यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का उद्घाटन किया है। यह कार्यक्रम 22 से 25 नवंबर तक चलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अफ्रीका देशों के रिश्ते एक अद्भुत मिसाल है। उपनिवेशवाद के खिलाफ एकजुटता और हमेशा मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है। भारत में कभी भी तलवार के बल पर किसी पद को स्थापित नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत की शांति नीति पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। भारत ने सदैव पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। भगवान श्रीराम की गाथा विश्व के सामने मानव जीवन के सच्चे आदर्शों को व्यक्त करती है और मर्यादा को प्रस्तुत करती है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा अफ्रीका महादीप के मॉरीशस भारतीय संस्कृति और भगवान राम की गाथा स्वयं सुनाते हैं। उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध की धरती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरोध अपने अहिंसा आंदोलन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति मंडेला ने महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर अहिंसा को आधार बनाकर रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू किया था। भारत और अफ्रीका महाद्वीप के समन एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अभी हाल ही में भारत से गुप्त हो चुके चीतों को सितंबर 2022 में मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। यह चीतों को अफ्रीकन कंट्रीज से ही लाया गया था। भारत और अफ्रीका अपनी दोस्ती को गहरा और नए रिश्ते को कारण कर रहा है।
भारत को अफ्रीका के मजबूत संबंधों को दुनिया में एक अनोखी पहल
सीएम ने कहा यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में एक अनोखी पहल है। जो भारत को अफ्रीका के मजबूत संबंधों को एक नया आयाम प्रदान करने में समर्पित होगा। यह आयोजन भारत-अफ्रीका के छात्र-छात्राओं को भारत में शिक्षा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों का लाभ उठाने का मौका देगा। अफ्रीका के विभिन्न देशों से भारत में आए छात्र-छात्राएं और भारत के युवा इस कार्यक्रम में चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान करेंगे। उनका मानना है कि व्यापक समस्याओं के समाधान के लिए हमारे युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए। वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश के गणराज्य में सम्मिलित हैं। भारत में आज अंतरराष्ट्रीय कंपनियां बड़ी मात्रा में निवेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश निवेश की पहली पसंद बना है। आज के समय में उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल कंपनियां अपनी इकाइयों का लगा चुकी है।
उत्तर प्रदेश सरकार दे रही वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना वर्तमान में एक स्टार्टअप की तरह उभारकर विभिन्न जनपदों में जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही है। यह योजना प्रदेश के जनपदों को एक नई पहचान देगी। इसके अलावा बिना भेदभाव के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिल रहे है।
उत्तर प्रदेश सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं।स्टार्टअप से देश की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को तकनीक का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। वर्तमान समय में भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप के माध्यम से पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनी है। हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया का एक अनोखा देश बन चुका है। यूनिकॉर्न अथार्थ वन मिलियन यूएस डॉलर से भी अधिक स्टार्टअप तेजी से उभर कर सामने आ रहा है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। इसके अलावा हमारे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार यह भी चाहती है कि हम और भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़े। अफ्रीका के विभिन्न देशों से आए सभी सम्मानित अतिथियों से अनुरोध है कि आप उत्तर प्रदेश में स्थित धरोहर जैसे काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज और आगरा आदि का भ्रमण करें। हमारी संस्कृति से भी परिचय लें। आप सभी युवा जिस संस्कृति और प्रतिभा के धनी हैं। हम सब मिलकर विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे।