गाजियाबाद में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की गला दबाकर हत्या, सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिसधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजियाबाद। जिले में एक तरफ पुलिस फोर्स सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। वहीं मंगलवार तड़के बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जन पुलिसधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। वहीं पुलिस इस घटना के बाद से भागदौड़ करते नजर आए। जिस घर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या हुई, उस घर में करीब 8 सदस्य रहते है। लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या होने के बाद भी परिवार के सदस्य को इसकी भनक तक नही लगी। सुबह होने पर हत्या की जानकारी हुई। पति का नग्न शव कमरे में और महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर एसएसपी मुनीराज जी., एसपी देहात डॉ ईरज राजा, सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय व थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिये मौके पर डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिंक टीम को भी बुला लिया। गहन जांच करने के बाद पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर कई ऐंगल पर जांच शुरू कर दी।

एसएसपी मुनीराज जी. ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ट्रोनिका सिटी की दौलत नगर कॉलोनी से यूपी-112 को सूचना दी गई कि बुजुर्ग दंपती 65 वर्षीय इब्राहिम खान और उनकी पत्नी हाजरा 52 वर्षीय की हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इब्राहिम खान का शव कमरे के अंदर और उनकी पत्नी हाजरा का शव आंगन में पड़ा हुआ था। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इब्राहिम स्क्रैप यानी कबाड़ का काम करता था। घर के बराबर में ही स्क्रैप पड़ा हुआ था। आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ अपनी पत्नी और दूसरी पत्नी की पुत्री व उसके 17-18 साल से लेकर 5-6 साल तक के बच्चों के साथ एक कमरे में रहता था। उन्होंने बताया कि इब्राहीम खान ने दो शादी की थीं। पहली बीवी दिल्ली में रहती है और दुसरी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में साथ में रहती थी, जिसकी हत्या हुई है।

एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि मामला बहुत संदिग्ध है। क्योंकि कमरे के अंदर इब्राहिम खान का शव नग्र अवस्था में था और बुजुर्ग महिला का शव आंगन में था। दोनों की हत्या कर दी गई। लेकिन घर में रह रहे किसी भी सदस्यों को हत्या के बारे में कोई भनक तक नही लगी। इस हत्याकांड में किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल होने की संभावना है। इब्राहिम स्क्रैप यानी कबाड़ का काम करता था। घर के बराबर में ही स्क्रैप पड़ा हुआ था। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली बीवी दिल्ली में रहती है। हाजरा उनकी दूसरी बीवी थी, जिसका मर्डर हुआ है। हत्या गला घोंट कर की गई है कि फंदा लगाकर यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वारदात से पर्दाफाश करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि जिस घर में हत्या हुई, उसका एरिया करीब 100 गज का है। इतने छोटे घर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई। लेकिन परिवार के किसी भी सदस्यों को इसकी जानकारी तक नही है। न ही कोई शोर सुनाई दिया। जबकि परिवार में बेटा बहु समेत 8 सदस्य है।

ट्रानिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि मृतक की एक बेटी भी है। जो उसी कालोनी में रहती है। सुबह करीब सात बजे जब बेटी रहीमा उनसे मिलने घर पहुंची तो दंपति के शव जमीन पर पड़े मिले थे। इसके अलावा घर का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा था। पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए है। पुलिस पूछताछ में बहू फातिमा ने बताया कि वह सुबह 6 बजे दूध लाने के लिए उठी। देखा तो पापा कमरे में पड़े थे। मैंने मन ही मन में कहा कि ये वैसे ही बीमार रहते हैं, ऊपर से ठंड के मौसम में नग्न अवस्था पड़े हैं। पापा को उठाना चाहा, लेकिन वे नहीं उठे। कमरे में मां नहीं थीं। सोचा कहीं निकल गई होंगी। देखा तो उनकी लाश भी घर के आंगन में पड़ी थी। रात में कौन आया, किसने ये सब किया, कुछ नहीं पता।