शहर की सीवर समस्याओ को लेकर नगर आयुक्त सख्त

-15 दिन में समस्याओं का निस्तारण एवं कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

गाजियाबाद। शहर की सीवर समस्याओं को सुधारने के साथ व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनपद की सीवर व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त सख्त रूख्त अपना रहे है। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को सुधारने के साथ समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। वी वाह बैग कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। मंगलवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने जलकल विभाग के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक की। जिसमें जलकल विभाग संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त द्वारा जलकल विभाग के विभागीय अध्यक्ष जीएम जल आनंद त्रिपाठी तथा टीम से सीवर समस्याओं के निस्तारण के लिए समीक्षा की। जिसमेें वाह बैग कंपनी की कार्यशैली के विषय पर मंथन किया गया। जीएम जल तथा टीम को नगर आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि आगामी 15 दिनों पर सीवर संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। साथ ही वी वाह बैग कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। नगर आयुक्त द्वारा शहर में ट्यूबवेल की स्थिति का भी जायजा लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ताकि अगामी माह में शहर के लोगों को जल की समस्या से जूझना ना पड़े। नगर आयुक्त महोदय द्वारा जलकल विभाग के साथ-साथ वाह बैग कंपनी के साथ भी बैठक की गई तथा कड़े निर्देश देते हुए समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। बैठक में जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी,जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव, सहायक अभियंता आश कुमार, अवर अभियंता अजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश, सोमेंद्र तोमर आदि अधिकारी मौजूद रहे।