धूमधाम से मनाया गया नन्हें शहजादे आश्वस्त सूर्यवंशी का जन्मदिन

– फेसबुक, व्हाटसप एवं फोन पर मिली ढेरों शुभकामनाएं

गौतमबुद्ध नगर। जनपद क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सर्किल-7 राहुल सिंह व पत्नी श्रुति सिंह के पुत्र आश्वस्त सूर्यवंशी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान परिवार के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने आश्वस्त सूर्यवंशी को जन्मदिन की बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। रविवार को राहुल सिंह ने अपने बेटे का जन्मदिन अपने आवास पर परिवार के साथ धूमधाम के साथ मनाया। पुत्र के जन्मदिन पर राहुल सिंह को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला अगले दिन तक निरंतर जारी रहा।

घर में नन्हें मेहमान के प्रथम जन्मदिन पर राहुल सिंह और उनकी पत्नी श्रुति सिंह बहुत खुश हैं। जन्मदिन कार्यक्रम में दादी सरिता सिंह, ताऊ सुशील सिंह (डिप्टी एसपी), अमित सिंह, भाभी डॉ. अंकिता सिंह, स्वाती सिंह, बुआ पूजा सिंह फूफा उदय प्रताप सिंह, छोटे बाबा रविद्र बहादुर सिंह एवं सुषमा सिंह, चाचा सिद्धांत सिंह एवं नाना संतोष सिंह, नानी मीरा सिंह, मामा दीपक सिंह, विपिन, विपुल, मौसी रूचि, सुष्मिता सिंह, नाना संतोष सिंह, नानी मीरा सिंह ने पहुंचकर नन्हें शहजादें को अपना आर्शीवाद दिया। वहीं मित्र विवेक दुबे, आशीष पाण्डेय ने राहुल सिंह को पुत्र के जन्मदिन पर अपना आर्शीवाद दिया।

बता दें कि राहुल सिंह को सोशल मीडिया एवं फोन द्वारा आबकारी निरीक्षक विवेक दुबे, आशीष पाण्डेय, अरूण मिश्रा, सीलम मिश्रा, हेमलता रंगनानी, सुरेश सिंह, अम्राजी सिंघल, पियुष मिश्रा, प्रदीप अस्थाना, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद असगर, शिशिर कुमार मिश्रा, प्रीति मिश्रा, प्रिंयक रस्तौगी, राहुल वर्मा, युद्धवीर सिंह, प्रदीप जैन, अविनाश रावत, ठाकुर दुर्गेश सिंह, सीमा राजपूत, योगेश शर्मा, राजकमल सिंह, अशोक दुबे शास्त्री, नरवेदश्वर सिंह, रविन्द्र सिंह, नरेन्द्र मोदी, प्रफुल सिंह, शांति चौरसिया, जय प्रकाश सिंह, अशीष शुक्ला, शादाब अब्बासी, पंकज मिश्रा, अमृता सिंंह, सूर्य प्रताप सिंह, विनय कुमार विद्यार्थी, शिवेन्द्र मोहन त्रिपाठी, रूवि सिंह, विधेश्वर गुप्ता, बलराम सिंह, प्रभात वर्धन, संतोष, सुवीन भारद्वाज, अजीत कुमार सिंंह, शैलेश सिंह, सुधीर कुमार त्रिपाठी, विशाल वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र गौतम, आंनद तिवारी, विनय सिंह तोमर, संजय आंनद समेत सैकड़ों शुभचिंतकों ने फेसबुक, व्हाटसप एवं फोन द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उदय भूमि परिवार की ओर से भी नन्हें शहजादें को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।