विश्व पर्यावरण दिवस: रेल कोच फैक्ट्री लालगंज में लगाए हजारों पेड़

-नोवोटेल होटल लखनऊ के मालिक नवनीत पाण्डेय ने लाखों पेड़ लगाने का लिया संकल्प

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायबरेली के लालगंज में स्थित रेल कोच फैक्टरी के विसाल क्षेत्र में सोमवार को इंटरनेशनल एसेंबली आफ ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन एवं नोवोटेल होटल लखनऊ के मालिक नवनीत पाण्डेय के सार्थक सहयोग से लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया गया है। इंटरनेशनल एसेंबली आफ ह्यूमन राइट्स प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। रजनीश कुमार ने बताया नवनीत पाण्डेय जो कि भारत गौरव सम्मान से लंदन संसद से सम्मानित है और यूनाइटेड नेशन से भी सम्मानित हैं। नवनीत पाण्डे ने अपने उद्बोधन में बताया के रेल कोच फैक्ट्री लाल कांच गए। इस क्षेत्र में हम इस साल 1 लाख ज़्यादा पेड़ों को लगाएंगे। पाण्डेय ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान नौवोटेल होटल लखनऊ को उन्होने कैसे प्लास्टिक से मुक्ति दिलायी है। इसके पहले जो भी सामग्री प्लास्टिक से पानी वे यूज़ होती थी उसे हटाकर एक फ्रैंडली चीज़ों का प्रयोग किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेल कोच फैक्ट्री वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक पीके मिश्रा ने कहा नवनीत पाण्डेय के सहयोग से हम लोग रेल कोच फैक्ट्री में एक साल में तीन लाख वह लगाएंगे। जो एक ही इतिहास बनेगा और पूरे रेल कोच फ़ैक्ट्री गुळ हरा भरा रखने का प्रण लिया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के वृक्षारोपण उत्सव में रेल कोच फैक्ट्री के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए। नवनीत पांडे ने पर्यावरण दिवस पर 1000 पौधे आवासीय परिसर में लगाए। अपनी टीम के साथ पॉलिथीन सिंगल यूज पर रोक के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। संकल्प लिया के कारखाने में 100000 वृक्ष लगाएंगे, जिसका जीएम ने स्वागत किया। शमशेर सिंह कलसी पीसीएमई, एसपी यादव पीसीई, आरएन तिवारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तथा कार्यक्रम का संयोजन कर अवनींद्र पांडेय वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवक जिनके नेतृत्व में बहुत बड़ा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम रेल कोच फैक्ट्री में विश्व पर्यावरण दिवस के दिन संपन्न हुआ। इस दौरान नोवोटेल होटल लखनऊ के करीब 50 कर्मचारी मौजूद रहे। आकृति पाण्डेय इंटरनेशनल असेंबली आफ ह्यूमन राइट्स के ट्रस्टी सदस्य जिनका इस कार्यक्रम में बहुत बड़ा सहयोग रहा और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।