पुलिस की गोली लगते ही तस्कर बोला गाय हमारी माता है, माफ कर दों साहब

गाजियाबाद। पशु तस्करों के खिलाफ हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए बदमाश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के खौफ से बचने के लिए गाय हमारी माता है बोल रहा है।
पशु तस्कर इरशाद बापत जिले में बड़ौत थाना क्षेत्र के सिक्का इदरीशपुर गांव का निवासी है। सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि लोनी थाना प्रभारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ गुरुवार रात बंथला-चिरोड़ी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान काले रंग के बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से बाइक सवार गिर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ सोनू के रूप में हुई। जिसके खिलाफ साहिबाबाद व लोनी थाने में 6 से अधिक मुकदमें दर्ज है। जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तंमचा, कारतूस व बाइक बरामद किया।

घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी इरशाद उर्फ सोनू पर वर्ष 2018 में थाना साहिबाबाद में गौवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद वो एक मर्डर के मामले में भी जेल गया था। थाना लोनी पुलिस ने इरशाद को साल 2022 में गोवध करते हुए पकड़कर जेल भेजा था। लेकिन बाहर आकर फिर से गौवध करने लगा। इरशाद एक गोकशी में वांटेड चल रहा था, जिसके चलते थाना लोनी की पुलिस को उसकी तलाश थी। इरशाद बागपत का निवासी है, बागपत और गाजियाबाद जिलों में गोकशी करता रहा है। पुलिस का कहना है कि ये शातिर अपराधी है। गोकशी के अलावा अवैध हथियार की भी खरीद फरोख्त का भी काम करता है।

पुलिस की गोली लगने के दौरान बनाई गई वीडियो में आरोपी गाय हमारी माता बोलता हुआ दिखाई दे रहा है और पुलिस से माफी भी मांगता नजर आ रहा है। अपराधिक वारदातों में लिप्त लोगों में किसी तरह से गाजियाबाद पुलिस का खौफ है, यह इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल पुलिस ने भी बदमाशों को सुधारने के लिए उनकी भाषा में जवाब देना शुरु कर दिया है। पूर्व में भी कई बदमाश पुलिस के खौफ से बचने के लिए थाने में जाकर खुद आत्मसर्पण कर चुके है। बदमाशों को भी पुलिस की कार्रवाई से इतना जरुर अंदाजा हो गया है अगर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए तो उनके साथ क्या होने वाला है। क्योंकि जैसा गुनाह वैसी सजा देने के लिए गाजियाबाद की पुलिस माहिर है।