अजन्मी कन्याओं की आत्मा शांति के लिए हिंडन तट पर महायज्ञ में दी गई 11 हजार की आहूति

-बेटियों के संरक्षण के लिए कन्या भ्रूण हत्या न करने का दिया संदेश

गाजियाबाद। प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान व विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा, हनुमान मंगलमय परिवार के संरक्षण में शनिवार को हिंडन तट पर अजन्मी कन्या भ्रूण हत्या की आत्म शांति के लिए व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश के लिए महायज्ञ कर तर्पण किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि गर्भ में ही मार कर जीने के अधिकार से वंचित कर दी गई ज्ञात व अज्ञात  देवी स्वरूपा कन्याओं को मोक्ष मुक्ति महायज्ञ तर्पण के द्वारा शांति प्रदान हो सकें। महायज्ञ का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घिनौना कार्य नहीं करने का भी संदेश दिया है।

संस्था द्वारा समाज में लगभग 30 वर्षों से प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक विशाल जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस महायज्ञ में 11000 अजन्मी कन्याओं के नाम संकल्प लेकर आहुति दी गई है। जो जन्म लेने से ही पूर्व वह शक्तियां जो कोख में ही दम तोड़ चुकी हैं। सनातन धर्म की वैदिक मंत्रों से हवन में आहुतियां डाली गई और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई कि माता-पिता की तुछ सोच के कारण मां की कोख में ही मार दी गई। कन्या भ्रूण को मोक्ष प्रदान हो सकें। इस अवसर पर संस्था के डॉ एके जैन,  डॉक्टर मिलन मंडल, डॉ विनीत कुमार शर्मा, पंडित अलोकचंद शर्मा, डॉ आरपी  शर्मा, डॉक्टर सुभाष शर्मा, डॉ दिलीप कुमार, डॉक्टर एनएस तोमर, डॉ श्याम लाल सरकार, डॉक्टर सुबोध त्यागी, डॉ विनय कुमार, डॉक्टर फरमान अली, डॉ खालिद चौधरी, डॉ निशा चौधरी, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर डॉक्टर रुखसाना परवीन, मोहित वर्मा, विपिन कुमार, विनय कुमार, सपन सिकदर सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।