भाजपाइयों से जनरल वीके सिंह करेंगे जंग बोले स्थानीय बड़े नेताओं के खिलाफ पार्टी लेगी बड़ा एक्शन

जनरल वीके सिंह की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होती है तो वहां पर भाजपा के प्रतिनिधि सांसद से लेकर विधायक तक नदारद रहते है। चाहे मामला भाजपा महानगर अध्यक्ष पद का रहा हो। आखिर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह को उनकी ही पार्टी के कुछ बड़े नेता पचा नहीं पा रहे है। इसके पीछे इनकी वीके सिंह से अदावत हो या फिर वीके सिंह की कार्यशैली इनको पसंद नहीं आ रही है।

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जनपद के कुछ बड़े नेताओं को आखिर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. वीके सिंह क्यों रास नहीं आ रहे है। यह भी ऐसे वक्त पर इनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे है, जब अगले साल वर्ष-2024 में आम लोकसभा चुनाव भी सिर पर है। जनरल वीके सिंह की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होती है तो वहां पर भाजपा के प्रतिनिधि सांसद से लेकर विधायक तक नदारद रहते है। चाहे मामला भाजपा महानगर अध्यक्ष पद का रहा हो। आखिर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह को उनकी ही पार्टी के कुछ बड़े नेता पचा नहीं पा रहे है। इसके पीछे इनकी वीके सिंह से अदावत हो या फिर वीके सिंह की कार्यशैली इनको पसंद नहीं आ रही है। ऐसा कई बार हो चुका है,जब वीके सिंह के प्रति इनकी अदावत खुलकर सामने आई है।

एक बार फिर भाजपा के ही नेताओं ने वीके सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार कर दिया। इसको लेकर खुद केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद वीके सिंह को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी।दरअसल, बुधवार को राजनगर सेक्टर-2 स्थित अपने निवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. वीके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पहली बार संसदीय क्षेत्र के अपनी ही पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया। बगैर नाम लिए कहा कि मेरे खिलाफ बात करने वालों पर हाईकमान जल्द सख्त कार्रवाई करेगा। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में पिछले एक साल से कुछ अलग तरह की गतिविधियां चल रही हैं। कुछ लोग गलत फहमी फैलाने का काम कर रहे हैं। कुछ लोग दुष्प्रचार की कोशिश कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि राजनीति में उनके अस्तित्व को खतरा है। वह दूसरे के अस्तित्व पर हमला करना चाहते हैं। इस तरह की गतिविधियां कुछ समय से ज्यादा दिखाई दे रही हैं।

केंद्र्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस घटनाक्रम के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष कमान अवगत है। इस विषय पर मेरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जेपी नड्डा से गहन चर्चा हुई है। वीके सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए लोगों को बरगलाने और फुसलाने की कोशिश कर रहे हैं। इनके खिलाफ पार्टी जल्द एक्शन लेगी।उन्होंने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ कोई बात करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से वीके सिंह नेे पार्टी के अंदर ही अपने विरोधियों को सख्त लहजे में जवाब दिया। उन्होंने कनाड़ा और भारत के बीच चल रही कड़वाहट पर स्पष्ट किया कि कनाड़ा से भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। वीके सिंह ने कहा कि पार्टी के  कुछ लोगों को लगता है कि दुष्प्रचार करने से जनता बहक जाएगी। लेकिन वर्ष-2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें,तब से अब तक राजनीति की परिभाषा ही बदल गई है। उन्होंने बताया कि मेजर जनरल विकास कुमार सिंह का केस बहुत दिनों से चल रहा है। यह केस 10 साल पुराना है।उस केस की खबर में मेरी फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। यह गलत और निराधार है। यह सब कुछ पार्टी के नेताओ के इशारे पर ही किया गया है।