नगर निगम की व्यवस्था सुधारने की एक और पहल: सफाई कर्मचारियों को मिलेगी मनचाही ड्यूटी

– दिन में अनुपस्थित रहे कर्मचारी को रात में काम करने का मिलेगा मौका, नहीं कटेगा वेतन

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ नगर निगम सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दे रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंंद्र सिंह तंवर ने सफाई कर्मचारियों को स्वेच्छा से ड्यूटी आॅवर चयन करने का मौका दिया है। जो कर्मचारी सुबह के समय सफाई कार्य करने को इच्छुक नहीं हैं उन्हें, मौका दिया जाएगा कि वह रात में सफाई कार्य करें। जो कर्मचारी सुबह के समय ड्यूटी पर नहीं पहुंचते थे। उन्हें गैरहाजिर मनाते हुए वेतन में कटौती कि जाती थी। लेकिन अब कर्मचारियों के पास यह विकल्प रहेगा कि वह दिन में ड्यूटी नहीं करना चाह रहा है तो रात में ड्यूटी कर सकेगा।
म्युनिसिपल कमिश्नर ने बताया कि शहर में पूर्व में नगर निगम द्वारा रात में सफाई कराने का टेंडर किसी ठेकेदार को दे दिया जाता था। इससे नगर निगम का खर्चा बढ़ जाता था। कई कर्मचारी रात्रि में सफाई कार्य करने पर सुबह ड्यूटी पर नहीं आता था। इससे शहर का सफाई कार्य भी बाधित होता था। कई बार ऐसे मामले भी आए जिसमें ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया या कटौती करके भुगतान किया गया। लेकिन अब नई व्यवस्था लागू होने से सफाई कर्मचारियों का शोषण रुकेगा। महेंद्र सिंह ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों कि हितों की रक्षा करना भी बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जो कर्मचारी सुबह के समय सफाई कार्य करने में असमर्थ है अब रात में ड्यूटी कर सकेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार नगर निगम के सफाई निरीक्षकों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को लागू करवाएंगे। ं सफाई कर्मचारियों की परिस्थितियां एवं उनकी इच्छा का ध्यान रखा जाएगा। नगर निगम के सभी जोन के सेनेटरी आॅफिसर एवं सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था के अंतर्गत मुख्य मार्गों चौराहों,ब् ााजारों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित को लेकर कार्य योजना तैयार करें ताकि आगे की कार्रवाई की जाए।
———————————-