शिप्रा मॉल पर सील लगते ही प्रबंधक ने जमा किए 1.41 करोड़ रुपए का बकाया टैक्स

-नगर आयुक्त की सख्ती का असर, बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरु

गाजियाबाद। नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों पर अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त की सख्ती का ही यह असर है कि सभी बड़े बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरु हो गई है। शुक्रवार को वंसुधरा जोन में जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टैक्स विभाग की टीम ने इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल को सील कर दिया। टैक्स की बकाया रकम मिलने के बाद ही नगर निगम की टीम ने मॉल की सील खोली गई। पूर्व में भी कई बार नगर निगम की टीम ने शिप्रा मॉल पर बकाया न जमा करने पर सील की कार्रवाई कर चुकी है।

सील लगाने की कार्रवाई किए जाने के बाद शिप्रा मॉल प्रबंधकों ने हाउस टैक्स का बकाया 1.41 करोड़ रुपए तत्काल आरटीजीएस कर भुगतान कर दिया। इसके करीब दो घंटे बाद सील को खोल दिया गया। नगर निगम के वसुंधरा जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल ने 1.41 करोड़ रुपए का नगर निगम का हाउस टैक्स का बकाया जमा नहीं किया था। जिस कारण सील करने की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी स्वयं टैक्स अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व पुलिस बल के साथ शिप्रा मॉल पहुंचे। हाउस टैक्स की वसूली करने के लिए टीम शिप्रा मॉल को सील करने पहुंची थी।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त जोनों में हाउस टैक्स वसूली के लिए कार्यवाही चल रही है। कविनगर जोंन के अंतर्गत आरडीसी राज नगर स्थित आदित्य मॉल को जोनल प्रभारी एसके राय द्वारा सील किया। जिस पर 48 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। जिसमें से सील कार्यवाही होने पर 20 लाख टैक्स जमा किया गया। इसी प्रकार अन्य जोनों में भी संपत्ति कर की वसूली की गई। वसुंधरा जोन अंतर्गत सबसे बड़ी हाउस टैक्स की वसूली की गई। जिसमें एक करोड़ 41 लाख टैक्स जमा किया गया। लक्ष्य पूर्ति के लिए लगातार कार्यवाही जारी है। जिसमें समस्त जोनल प्रभारियों का विशेष योगदान दिखाई दे रहा है।

जोनल प्रभारी ने बताया कि संपत्ति कर जमा न करने की स्थिति में नगर निगम की टीम ने मॉल को खाली कराते हुए सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन मॉल प्रबंधन की ओर से हाउस टैक्स का बकाया 1.41 करोड़ बकाया का आरटीजीएस कर दिया, जिसके बाद टीम ने सील लगाने के बाद उसे खोलने के बाद टीम वापस लौट गई। उन्होंने बताया बकाएदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि बकाया हाउस टैक्म समय पर जमा करें, नही तो सख्त कार्रवाइ की जाएगी। टीम ने मॉल में खरीदारी करने आए लोगों को बाहर निकलने के लिए अनाउंसमेंट कर दिया। टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से मॉल में एकाएक हड़कंप मच गया।