तूफानी दौरों में जुटे भाजपा पार्षद प्रत्याशी

क्षेत्र में विकास के लिए भाजपा जरूरी: विनय चौधरी

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों में प्रत्याशी लुभावने वादे कर रहे हैं। फ्लैक्स बोर्ड, पंपलेट, साइन बोर्ड व वाहन से प्रचार किए जा रहे हैं। फेसबुक, वाटसअप, ट्विटर व इंस्ट्राग्राम जैसे हाइटेक सोशल साइट भी प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बने हैं। वार्ड-68 भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनय चौधरी एवं उनकी पत्नी पूर्व पार्षद सुनीता चौधरी ने ब्रिज विहार क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ चुनावी दौरा भारी उत्साह के साथ किया। विनय चौधरी इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक चुनावी प्रचार में जुटे रहते हैं। लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं से अवगत करवाया। वहां जनसमूहों नेे उनका स्वागत किया तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त किया।

बारिश के मौसम में भी समर्थक क्षेत्र में जाकर विनय चौधरी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। लोग ईमानदार और काम करने वाले प्रत्याशी का चयन करें। विनय चौधरी ने कहा पूर्व से ही वे सामाजिक सदभाव और विकास के लिए प्रयास करते रहे हैं। सभी के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र में विकास के लिए आगामी 11 मई को कमल को वोट दें। ब्रिज विहार और गाजियाबाद का विकास तभी संभव है, जब आप अपने मत का सही उपयोग करें। विनय चौधरी ने कहा विकास को रफ्तार देने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। जनता के आशीर्वाद से मिली ताकत से जो विकास हुआ है, वह महज झांकी है। पूरा विकास होना अभी बाकी है और इसके लिए नगर निगम में भी भाजपा की सरकार चाहिए।

देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार न होती, तो विकास महज कागजों में दिखता। अब डबल इंजन की सरकार से काम नहीं चलेगा। ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। पूर्व पार्षद सुनीता चौधरी ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा वार्ड का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान मतदाताओं को अधूरे कार्य को पूर्ण करने का भरोसा देते हुए समर्थन मांगा। जनता को मुझ पर विश्वास है। जीत हासिल होने पर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। गौरतलब हो कि विनय चौधरी और उनकी पत्नी सुनीता चौधरी पूर्व पार्षद हैं। जिन्होंने क्षेत्र के विकास को और अधिक बढ़ाने के लिए फिर से कमान संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतरे है।