भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कांतिलाल जी कावड के निधन पर ब्राहण महासभा ने जताया शोक

अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा भाजपा के सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता का निधन

एजेंसी
चेन्नई। भाजपा ने एक सच्चे और निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया। तमिलनाडू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कांतिलाल जी कावड के निधन पर अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने यह बातें कही। कांतिलाल कावड के निधन पर शोक व्यक्त करने एवं परिजनों को सांत्वना देने के लिए तरुण मिश्र शुक्रवार को दिल्ली से चेन्नई आये थे।

शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात के दौरान शोक संदेश लिखते अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र।

पार्क टाउन स्थित कांतिलाल के घर पर वह काफी देर रहे और परिजनों के साथ दुख दर्द सांझा किया। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर मायूसी है कि कांतिलाल के निधन पर पार्टी द्वारा वह सम्मान नहीं दिया गया जिसके वह हकदार थे। तमिलनाडू प्रदेश भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय में कोई शोक सभा का भी आयोजन नहीं किया गया। जबकि कांतिलाल भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता थे जिसने हमेशा पार्टी को दिया और बदले में कुछ भी नहीं लिया। कांतिलाल जैसे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता की उपेक्षा से सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा।
90 के दशक में जब भाजपा का तमिलनाडू में कोई नाम भी नहीं जानता था। उस समय कांतिलाल जी पार्टी का झंडा उठाये हुए थे। वह तमिलनाडू बीजेपी के ट्रेजरार रहे। खुद आर्थिक रूप से बहुत संपन्न नहीं होने के बावजूद पार्टी चलाने के लिए हर तरह से सक्रिय रहते थे। इतने लंबे समय में उन्होंने भाजपा के सरकार को भी देखा लेकिन कभी किसी बड़े पद की इच्छा नहीं की। पार्टी ने जब भी उन्हे कुछ देने की बात कही तो उनका यही जवाब होता था कि मैं पार्टी के लिए समर्पित हूं। मैं तो काम कर रही रहा हूं किसी और को दे दीजिए। बीते दिनों बीमारी की वजह से कम उम्र में उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और पांच पुत्रियों का परिवार छोड़कर गये हैं।
दिवंगत के परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में तरुण मिश्र ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं कांतिलाल जी से 1990 से परिचित रहा हूं। हमारी दोस्ती रही है। पार्टी के कामकाज के सिलसिले में हम मिलते रहते थे और हमारी खूब बातें होती थी। उनके निधन से दुख पहुंचा है। अखिल भारतवर्षीय ब्राहण महासभा कांतिलाल जी के निधन पर दुख व्यक्त करता है। उनका निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। पिछले तीन दशक से मैं उन्हें जानता हूं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को इस बात से समझा जा सकता है कि उनका छोटा कारोबार था। लेकिन जब भी पार्टी का कोई काम होता या कोई कार्यक्रम होता तो वह अपनी दुकान बंद कर उसमें जाते थे। कई दिनों तक दुकान बंद रहता। इसका उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा। लगातार नुकसान उठाने के कारण उन्हें तीन बार अपना कारोबार बदलना पड़ा। फिर भी वह पूरी तरह से भाजपा के लिए समर्पित और निष्ठावान बने रहे। ऐसे कार्यकर्ता बहुत कम होते हैं।
————–