मुख्यमंत्री योगी आज प्रबुद्ध सम्मेलन में करेंगे शिरकत, तैयारियों में जुटे भाजपाई

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी कि बुधवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के लिए शहर में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने मंगलवार को तैयारी पूरी कर ली। वहीं, नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को लेकर प्रशासन-पुलिस, नगर निगम व जीडीए अधिकारियों ने सुरक्षा से लेकर सड़कों के पैच वर्क का कार्य, डिवाइडर की रंगाई-पुताई आदि को कार्य भी बड़े स्तर पर शुरू कर दिया। मंगलवार को नेहरू नगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग भी पहुंचे। उनके कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को भगवा पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में महानगर के पदाधिकारी,मंडल के अध्यक्ष,मंडल प्रभारी से अपने-अपने क्षेत्र के डॉक्टर, इंजीनियर,चार्टर्ड एकाउंटेंट व्यापारी आदि की सूची के बारे में गहनता से वार्ता की गई। इस दौरान लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल गुर्जर,पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, रनिता सिंह, बॉबी त्यागी,संदीप त्यागी, राजेन्द्र यादव, सुनील यादव, संजीव चौधरी, विनय चौधरी, मोनिका पंडिता, चमन चौहान, कुलदीप, संजय रावत, बीएल गौतम, संजय कांत शर्मा, रेनू, भक्तिसिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा एवं मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन में बगैर पास के एंट्री नहीं होगी। कार्यक्रम में सभी को 2:30 बजे से पहले प्रवेश करना होगा। लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा का प्रत्याशी समझे। यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है।खुद ही सभी को अपने-अपने क्षेत्र में खड़े होकर चुनाव को संभालना है और मतदान कराना हैं।