6 गोली लगे मरीज को यशोदा कौशांबी के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

-जाको राखे साइयां मार सके न कोय, कहावत को यशोदा कौशांबी के डाक्टरों ने किया चरितार्थ

गाजियाबाद। जाको राखे साइयां मार सके न कोय, कहावत तब सच हुई जब बागपत निवासी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 गोली लगने के बाद भी यशोदा कौशाम्बी के डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दे डाला।
गांव पावला बेगमाबाद, बागपत के रहने 45 वर्षीय राजकुमार को 6 जुलाई की रात यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी में इमरजेंसी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया थी। ज्यादा खून बह जाने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ऑपरेशन थिएटर में लिया और सभी जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टर्स को रात में ही बुलाकर उनका ऑपरेशन कर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। उसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। राजकुमार को जांघ, छाती, पेट, रीढ़ की हड्डी और जबड़े में 6 गोली लगी थी। राजकुमार का दूसरा ऑपरेशन किया गया। जिसमें शरीर में अति संवेदनशील जगहों पर लगी हुई गोलियो से संबंधित इलाज के लिए ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम ने सफलतापूर्वक किया। जिनमे न्यूरोसर्जन डॉक्टर अमित सिंह मलिक एवं डॉक्टर दिव्य ज्योति, यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर कुलदीप अग्रवाल, पेट एवं लिवर सर्जन डॉक्टर संजय सिंह नेगी, हृदय रोग सर्जन डॉक्टर आयुष गोयल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र दवे और डॉक्टर अवनीत सिंह सिसोदिया एवं प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर मनोज बंसल शामिल थे।

शुक्रवार को राजकुमार की स्वास्थ्यलाभ लेने के बाद यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने राजकुमार को एक नया जीवन दिया है। डिस्चार्ज होने पर राजकुमार के परिजनों का कहना था कि यशोदा कौशाम्बी के डॉक्टर किसी भगवान से कम नही है। जिस दौरान राजकुमार को गोली लगी थी, तब बागपत के अस्पतालों ने उपचार करने से मना कर दिया था। लेकिन जब गंभीर हालत में राजकुमार को यशोदा कौशाम्बी में भर्ती कराया तो डॉक्टरों की टीम ने बिना देरी किए ऑपरेशन थिएटर में लिया। डॉक्टरों की वजह से ही आज राजकुमार हमारे बीच में है। डॉक्टरों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे में जब 6 गोली लगी हों किसी मरीज को बचाना बहुत ही मुश्किल होता है। क्योंकि यह सभी गोलियां बहुत ही नाजुक एवं संवेदनशील स्थानों पर लगी थी। हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पीएन अरोड़ा ने डॉक्टरों की टीम को बधाई देते हुए समस्त नर्सिंग टीम की भी प्रशंसा की।