लोकसभा सीट पर बढ़ मतदाता, मतदान बढ़ाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

-29,02,231 मतदाता: पांच विधानसभा क्षेत्र में कितना बढ़ेगा मतदान 

गाजियाबाद। लोकसभा सीट पर मतदाता प्रत्येक चुनाव में बढ़ रहे है, जबकि मतदान का प्रतिशत कम होता रहा है। इस बार गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतदाता बढ़े है। ऐसे में इस बार 26 अपै्रल को लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान का प्रतिशत बढ़ाना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती दिख रहा हैं। गाजियाबाद लोकसभा सीट पांच विधानसभा क्षेत्र आते है। इनमें गाजियाबाद सदर, लोनी, साहिबाबाद, मुरादनगर और धौलाना आंशिक विधानसभा क्षेत्र आता है। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 29,02,231 मतदाता हैं। जबकि वर्ष-2019 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 27,15,871 थी। तब से लेकर अब 1,86,360 मतदाता लोकसभा सीट पर बढ़ चुके हैं। इसी तरह वर्ष-2014 में मतदाताओं की संख्या 23,57,546 थीं। अगर देखा जाए तो वर्ष-2014 की तुलना में वर्ष-2019 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,58,325 हो गई थी। इसके बाद भी वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में 56.96 फीसदी मतदान हुआ था। मतदाता बढ़ने के बाद भी वर्ष-2019 में मत प्रतिशत बढ़ने के बजाए घटकर 55.83 फीसदी रह गया था। इस बार भी मतदान का प्रतिशत बढ़वाना जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती दिख रहा हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारी इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।स्कूल-कॉलेजों से लेकर विभिन्न जगहों पर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। देखना होगा कि इस बार कितना मत प्रतिशत बढ़ पाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि लोकसभा सीट पर आगामी 26 अप्रैल को मतदान होना हैं। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। मतदान करना मतदाताओं का अधिकार है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह अपने मत का अवश्य प्रयोग करें।मतदान करने के लिए अपने आसपास और परिचित को भी मतदान के लिए जागरूक करें। गाजियाबाद लोकसभा सीट की बात करें तो लोकसभा सीट पर लगातार महिला और पुरूष मतदाताओं की संख्या बढ़ रही हैं। वर्ष-2019 में महिला मतदाता की संख्या-12,01,705 थीं। जबकि महिला मतदाता के सापेक्ष पुरूष मतदाताओं की संख्या-15,13,963 थी।

इस तरह महिला मतदाता की तुलना में पुरुष मतदाता 3,12,258 अधिक थे। जबकि वर्ष-2024 में अब महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,21,630 हो गई है, जबकि पुरुष मतदाता की संख्या-16,23,237 है। इस बार के चुनाव में महिला की तुलना में 3,01,607 पुरूष मतदाता अधिक है। पूर्व के चुनाव की बात करें तो वर्ष-2019 में लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या-27,15,871 थी, जबकि मतदान प्रतिशत-55.86 प्रतिशत रहा। वर्ष-2014 में मतदाताओं की संख्या-23,57,546 थीं, जबकि मतदान प्रतिशत-56.96 प्रतिशत रहा था। इस बार मतदाताओं की जहां संख्या भी बढ़ गई है। वहीं, मतदान का प्रतिशत भी बढऩा आवश्यक है, मगर जिला प्रशासन के लिए इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़वाना फिलहाल बड़ी चुनौती दिख रहा हैं।