संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जनता की समस्या, प्राप्त हुए 17 संदर्भ

-गोविंदपुरम के निवासियों ने समस्या के समाधान पर निगम अधिकारियों का जताया धन्यवाद

गाजियाबाद। शहर की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व में आई शिकायतों के निस्तारण का अधिकारियों से फीडबैक लिया। संभव जनसुनवाई के दौरान 17 संदर्भ प्राप्त हुए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों ने जन समस्याओं के समाधान पर कार्यवाही की। सबसे कम शिकायत निर्माण विभाग से संबंधित प्राप्त हुई। संभव में प्राप्त समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही से नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को मोटिवेट किया।

नगर आयुक्त ने कहां नगर निगम में आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया और समय अनुसार उसका निस्तारण किया जाए। जिससे लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सकें। प्रयास रहे कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के निस्तारण के लिए नगर निगम के चक्कर ना काटने पड़े। समस्याओं का निस्तारण करने के बाद उसका अधिकारी खुद फीडबैक भी लें। जिससे शिकायत के निस्तारण की पारदर्शिता भी बनी रहे। संभव जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें स्वास्थ्य विभाग, टैक्स विभाग से संबंधित प्राप्त हुई। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

पटेल नगर, विजय नगर, गोविंदपुरम, नंदग्राम, लाजपत नगर व अन्य क्षेत्रों से शिकायती प्राप्त हुई। वहीं गोविंदपुरम के निवासियों द्वारा समस्या के तत्काल समाधान पर निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। सी ब्लॉक गोविंदपुरम पार्थ इन होटल के पीछे अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसको तत्काल निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निस्तारित कराया। क्षेत्र के निवासियों ने नगर निगम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर कार्यों की तारीफ की। नगर आयुक्त के नेतृत्व में लगातार समस्याओं की समाधान पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है जो की सराहनीय है। संभव जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, अकाउंट ऑफिसर डॉ. गीता कुमारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी, संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।