निवर्तमान पार्षद कुसुम सिंह एवं भाजपा नेता एसपी सिंह ने ली सफाई मित्रों के साथ सेल्फी

गाजियाबाद। सेल्फी विद सफाई मित्र अभियान को सार्थक बनाने के लिए वार्ड-83 निवर्तमान पार्षद कुसुम सिंह एवं भाजपा नेता एसपी सिंह ने शुक्रवार को श्याम पार्क एक्सटेंशन सुभाष पार्क में सफाई मित्र के साथ सेल्फी ली। निवर्तमान पार्षद कुसुम सिंह ने बताया शहर की सफाई व्यवस्था सफाई मित्र अपने कार्यों को बंखूबी अंजाम दे रहे हैं। हमारा भी फर्ज बनता है कि उनके कार्यों में अपना योगदान दें। नगर आयुक्त की यह पहल सराहनीय है। इससे सफाई मित्रों का हौसला भी बढ़ेगा और लोग भी सफाई के प्रति जागरुक होंगे। शहर की सफाई व्यवस्था में शहर के नागरिकों को भी अपना योगदान देना होगा। तभी अपना शहर स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा।

ंभाजपा नेता एसपी सिंह ने कहा आज सेल्फी विद सफाई मित्र अभियान में क्षेत्र में सफाई करने वाले सफाई मित्रों के सेल्फी ली गई। वहीं क्षेत्र के लोग भी इस कार्य से काफी प्रभावित हुए तो उन्होंने भी आगे आकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया ट्विीटर पर भेज कर अपना योगदान दिया। सफाई मित्र असली योद्धा है, जो प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था में दिन निकलते ही जुट जाते है। हम लोगों को भी नगर निगम के कार्यों में अपना योगदान देना होगा। सफाई अभियान की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी। इस दौरान योगराज, करण सिंह सफाई नायक, सुनील, प्रमोद, राजवीर, कविता, सुरिन्दर, जानी आदि उपस्थित रहे।