कल शादी के बंधन में बंधेंगे 3 हजार जोड़े, सीएम योगी देंगे आर्शीवाद

-नगर आयुक्त ने लिया विवाह स्थल में व्यवस्थाओं का जायजा

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज गाजियाबाद के अलावा बुलंदशहर और हापुड़ जनपद के 3042 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में एक साथ बंधेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां लखनऊ से वर्चुअल संवाद के साथ नवयुगल जोड़ों को अपना आर्शीवाद देंगे। वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह जोड़ों को आर्शीवाद देंगे।कमला नेहरूनगर स्थित कमला नेहरू पार्क में श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कार्यक्रम का आज आयोजन किया जाएगा। कमला नेहरू पार्क में लंबा-चौड़ा पंडाल सजाया गया है।

बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर श्रम आयुक्त रवि श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।शादी समारोह स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां शादी के बाद वर-वधू सेल्फी ले सकते हैं। इसके लिए खास सजावट कराई जा रही है। ताकि जिंदगी में विवाह के कभी न भूला सकने वाले पल को सेल्फी प्वाइंट पर ली गई फोटो के साथ संजो कर रखा जा सके। गुरूवार आज कमला नेहरू नगर पार्क में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 3042 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। इनमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और बौद्ध धर्म के जोड़ों के विवाह के पवित्र बंधन का साक्षी बनेगा। इसके लिए यहां विशालकाय पंडाल सजाया गया है। खाना-नाश्ता से लेकर शादी-विवाह के लिए पंडित, मौलवी, ग्रंथी और भंते अपने-अपने धर्म के वर-वधू का विवाह धार्मिक रीति रिवाजों से पूर्णकराएंगे। श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा विशाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के लिए कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों के 3042 पंजीकृत श्रमिकों की बेटी की शादी कराई जाएगी। जोड़े सामूहिक विवाह के दौरान एक दूजे के हो जाएंगे। समारोह में श्रम सेवायोजन मंत्री के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह आदि कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधू को आर्शीवाद देंगे। इनमें 1800 जोड़े हिंदू, 1200 जोड़े मुस्लिम, 42 सिख और बौद्ध धर्म की पुत्रियां शामिल हैं। सामूहिक विवाह के दौरान करीब 35 हजार लोगों के खाने के साथ नाश्ते का भी इंतजाम है।

कितने किस धर्म के हैं जोड़े:
हिंदू-1863,पंडित-50,मुस्लिम-1172- एक मौलवी सिख-03- एक ग्रंथी,बौद्ध – 04 -एक भंते।जिला-जोड़े-गाजियाबाद -1710 बुलंदशहर-794, हापुड़-538 समेत कुल-3042 जोड़े शामिल है। सामूहिक विवाह के दौरान व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे। इसमें 182 विभागीय और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।वर-वधू की शादी पोशाक के लिए वधू के पिता के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि पहुंच गई है, जबकि विवाह होने के साथ ही 65-65 हजार रुपए की राशि जाएगी।

खातों में भेजी गई तीन करोड़ रुपए की धनराशि
उप श्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी करीब तीन करोड़ रुपए की धनराशि खातों में भेजी गई है, जबकि करीब साढ़े 22 करोड़ रुपए विवाह होने पर शासन की ओर से खातों में भेजे जाएंगे। वर-वधू सेल्फी ले सकते हैं। इसके लिए खास सजावट कराई जा रही है। ताकि जिंदगी में विवाह के कभी न भूला सकने वाले पल को सेल्फी प्वाइंट पर ली गई फोटो के साथ संजो कर रखा जा सके। मुस्लिम जोड़ों का पंडाल अलग रहेगायहां एक बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है, जिन्हें चार हिस्सों में बांटा जाएगा। इनमें से तीन हिस्सों में हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायी वर-वधू का विवाह संपन्न होगा। वहीं, एक अलग पंडाल बनाया गया है, जिसमें मुस्लिम जोड़ों को एक ही मौलवी निकाह पढ़ाएंगे।

वहीं, बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने कमला नेहरू पार्क में पहुंचकर नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव,शिवपूजन यादव,चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार आदि के साथ निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी के कविनगर रामलीला मैदान में प्रबुद्ध कार्यक्रम के बाद नगर निगम टीम शादी समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था में जुटी रही। नगर आयुक्त ने मौके पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी का छिड़काव,रूट पर प्रकाश एवं मार्ग दुरूस्त किए जाने को लेकर जायजा लिया।