गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुई नीलामी में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में रिक्त पड़े 12 आवासीय एवं कॉमर्शियल भूखंडों की बिक्री की गई। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जीडीए सभागार में जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में ओएसडी सुशील कुमार चौबे, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, टाउन प्लानर राजीव रतन शाह, सहायक अभियंता विनय वर्मा,सुरजीत,लेखाकार योगेंद्र कुमार,संपत्ति लिपिक प्रभात चौधरी आदि की मौजूदगी में दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक नीलामी की गई।
नीलामी के चलते बोलीदाताओं की जीडीए में काफी भीड़ रहीं। जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि नीलामी में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के भूखंडों समेत कुल 317 भूखंड-भवन नीलामी में बेचने के लिए रखे गए थे।नीलामी में मधुबन-बापूधाम योजना का एक कॉमर्शियल भूखंड और 11 आवासीय भूखंडों को बेचा गया।नीलामी में मधुबन-बापूधाम योजना के कुल 12 भूखड़ों को 10.50 करोड़ रुपए में बेचा गया। नीलामी में मधुबन-बापूधाम योजना के तहत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 317 भूखंड नीलामी में रखे गए थे। इनमें से एक कॉॅमर्शियल और 11 आवासीय भूखंडों को 10.50 करोड़ रुपए में बेचा गया।
नीलामी में 40 वर्गमीटर से लेकर 60,90,112,150,200,300 और 450 वर्गमीटर के भूखंड बेचने के लिए रखे गए थे।इन रिक्त भूखंडों में 12 भूखंडों को बेचा गया। मधुबन-बापूधाम योजना में उम्मीद से अधिक बोलीदाताओं ने बोली लगाकर नीलामी में यह भूखंड खरीदे। नीलामी मेें इनका रिजर्व मूल्य 32 हजार रुपए प्रतिवर्गमीटर रखा गया था। जो 45 हजार से लेकर 60 हजार,65 हजार, 79 हजार और 81 हजार रुपए प्रतिवर्गमीटर की दर से बेचे गए। बीते शुक्रवार को भी नीलामी में जीडीए 20 भूखंडों को बेचने के बाद 21.01 करोड़ रुपए की आय हुई थी। जबकि 11 नवंबर शुक्रवार को 30 भूखंडों को 38 करोड़ रुपए में नीलामी में बेचे गए थे।
















