बजट से देश में व्यापार को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा: प्रदीप गुप्ता

गाजियाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मौजूदा सरकार का आखिरी बजट पेश किया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ये अंतरिम बजट है। इस दौरान वित्त मंत्री का बजट भाषण करीब एक घंटे चला। मोदी 2.0 सरकार के इस अंतरिम बजट में करदाताओं को खुश होने के लिए बहुत कुछ नहीं मिला। व्यापारी एकता समिति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा इस बजट से आम आदमी हो या व्यापारी सबको काफी उम्मीदें थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का प्रोग्रेसिव दस्तावेज है जिसमें देश के भविष्य के विकास की झलक दिखाई देती है। इस बजट में, 11.1 लाख करोड़ रुपये का सबसे अधिक कैपेक्स देश के बाजारों में बड़ा व्यापार लगेगा वहीं लॉजिस्टिक कॉरिडोर बनाने तथा रेलवे की माल ढुलाई की अधिक सक्षम बनाने से माल की आवाजाही और अधिक सरलता से होगी।

जिससे भी व्यापार में वृद्धि होगी। इससे देश भर के व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा। इस 11.1 लाख करोड़ के खर्च से देश में विभिन्न परियोजनाओं से व्यापार बढ़ेगा वहीं बड़े पैमाने पर रोजग़ार भी बढ़ेगा। इससे विकास की गति में सुधार होगा और यह खर्च समाज में बढ़ते उत्पादों और सेवाओं की गति में सुधार के माध्यम से विकास को बढ़ावा देगा। इस राशि से देश भर में अधिक निर्माण कार्य होंगे जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में नई आधारिक सुविधाएं बनाने के लिए खर्च का उपयोग हो सकता है, जिससे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा और उससे भी व्यापार में वृद्धि होगी। इससे  उत्पादन में वृद्धि होगी तथा यह खर्च उत्पादन को बढ़ावा देने और विभिन्न उद्योगों को समर्थन करने के माध्यम से व्यापार में वृद्धि की स्थिति में सुधार कर सकता है। इससे देश भर में व्यापार में वृद्धि होगी और  वित्तीय तरलता बढ़ेगी।