नगर आयुक्त ने किया पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण

-पेट्रोल पंप पर गाडिय़ों में डल रहे तेल और पर्ची का किया मिलान

गाजियाबाद। नगर निगम के वाहनों में मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने एवं पर्ची से तेल दिए जाने को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नगर निगम की गाडिय़ों में तेल डाला जा रहा था। नगर आयुक्त ने सभी पांचों जोन के सुपरवाइजर की तेल पर्ची से तेल का मिलान किया। इसमें मौके पर पर्ची सही मिली।

नगर आयुक्त ने सुपरवाइजरों को अपने कार्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर आयुक्त ने बताया कि मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के किए गए निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग की गाडिय़ों में तेल डालने का कार्य चल रहा था। पर्ची से तेल का मिलान कर जांच की गई। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर सुपरवाइजरों को बदलने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए।