पांचो जोनों में निगम ने चलाया कचरा पृथक्करण अभियान

-गृहणियों के सहयोग से शहर बनेगा कचरा मुक्त, दिया लाइव डेमो

गाजियाबाद। शहर को साफ-सफाई में स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम नित-नित नए प्रयोग कर रहा है। शहर को स्वच्छ रखने में जनभागेदारी कैसे बढ़े, इस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। निगम की योजनाओं को शहर में सुव्यवस्थित लागू करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। जिसमें महत्वपूर्ण अभियान कचरा पृथक्करण है। जिसके लिए नगर निगम की टीम कभी स्कूल के विद्यार्थियों के माध्यम से प्रयास कर रही है। तो कभी शहर निवासियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाकर कार्य को कर रही है, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शहर के पांचो जोनो घर की हाउस मैनेजर यानी कि ग्रहणीयों के बीच जाकर उनको कचरा पृथक्करण का लाइव डेमो दे रहे हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि शहर में कचरा पृथक्करण को लेकर हर घर का सहयोग लिया जा रहा है। जिसमें शहर के निवासियों को जागरूक किया जा रहा है कि वह कचरे को नगर निगम की अधिकृत गाडिय़ों में अलग-अलग डस्टबिन में डालें जैसे कि गीला कचरा हरा डस्टबिन में सूखा कचरा नीले डस्टबिन में पीले रंग के डस्टबिन में जैव अपशिष्ट डालें तथा काले रंग के डस्टबिन में हानिकारक कचरा डालें इस प्रकार चारों डस्टबिन में अलग-अलग कचरा डालने पर नगर निगम इसका रीसायकल कर सही इस्तेमाल में उपयोग करता है। जो कि जनपद से नगर वासियों के लिए भी लाभदायक योजना है, जिसके लिए अभियान लगातार जारी है।

गृहणियोंं के सहयोग से बदलेगा शहर, हर घर होगा कचरा कचरा पृथक्करण
नगर आयुक्त ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए उन के माध्यम से शहर की बड़ी समस्या का समाधान दिखाया है कि किस प्रकार ग्रहणी अपने घर में कचरे को अलग अलग कर अलग-अलग डस्टबिन में रखेंगी तो संपूर्ण शहर को एक बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जोकि सराहनीय है। नगर आयुक्त के निर्णय में कचरा पृथक्करण की योजना पर लगातार कार्य चल रहा है। जिसमें शहर वासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए शहर के पांचों जोनों में अभियान चलाया जा रहा है, नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ जोनल प्रभारियों को भी जन जागरूकता में सहयोग करने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि हर घर तक कचरा पृथक्करण का संदेश जाए और शहर को सफलता हासिल हो।

लाइव डेमो में कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लाभ भी बताए हैं की गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी सूखे कचरे से रिसाइकल कर इस्तेमाल में लाया जाएगा तथा हानिकारक कचरे का डिस्पोज अलग रूप से किया जाएगा। जिससे की सफाई कर्मचारियों को भी हानि नहीं होगी साथ ही जैव अपशिष्ट को अलग तरीके से निस्तारित किया जाएगा। इस प्रकार सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में भी जन जागरूकता अभियान चलाया गया कि किस प्रकार हमें सिंगल यूज प्लास्टिक रीसायकल कर यूज में लानी है। जिसके लिए निगम का सहयोग करने के लिए अपील की गई। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष सहयोग इस मुहिम में नगर निगम को प्राप्त हो रहा है।