देश का कर्णधार व विकास की धरोहर किसान का उत्पीडऩ नही होगा बर्दास्त: डॉली शर्मा

 

किसान आंदोलन को कांग्रेसी कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन

गाजियाबाद। दिल्ली यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के द्वारा किये जा रहे तीनों काले कानूनों के वापिस किये जाने को लेकर किये जा रहे आंदोलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर बोर्डर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। डॉली शर्मा ने आंदोलनकारियों व किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक तीनो काले कानून वापस नहीं होंगे तब तक कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। भाजपा सरकारें देश को बर्बाद करने पर लगी हैं।

कांग्रेस भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का विरोध करती रहेगी और किसानों को न्याय दिलाएगी। कांग्रेस संघर्ष के रास्ते पर चलकर किसानों को न्याय दिलाएगी। कांग्रेस किसी सूरत में किसानों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश का कर्णधार व विकास की धरोहर किसान है। कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा किसान देश के अन्नदाता है, इसलिए किसानों का उत्पीडऩ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के संघर्ष के साथ पूरी तरह से उनकी पार्टी खड़ी है।

उन्होंने कहा कि किसान दिनरात एक करके देश के लोगों का पेट भरता है, फिर भी सरकार किसानों की मांगों को दरकिनार कर रही है, जो बिल्कुल ही सही नहीं है। वैसे भी हमारा देश कृषि प्रधान है, इसलिए किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव कार्तिकेय कौशिक ने सयुंक्त रूप से कहा कि जब तक तीनों काले कानूनो की वापसी नहीं होगी तब तक आंदोलनकारियों की भी घर वापसी नहीं होगी। बीजेपी की सरकार किसान, मजदूर गरीब, व्यापारी, छात्र, नोजवान व आम आदमी की विरोधी है। इस दौरान अनीस खान, जितेन्द्र गौड़, महिला जिला अध्यक्ष ममता सिंह, सिराजुद्दीन, मुनेन्द्र सिंह बिल्ला, मुजीब खान, जय किशन, सुनीता चौधरी, फिरोज इदरीसी, चौधरी जिले सिंह, उषा देवी, अमित शर्मा, राहुल शर्मा, जफीर आलम, इमरान खान, वासुदेव शर्मा, शिवम ठाकुर, हस्तेन्द्र गुर्जर, महकार सिंह, रविंद्र गोस्वामी, आदि तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।