शहर में विकास कार्य तेज, 300 करोड़ रुपए के कराए गए निर्माण कार्य

गाजियाबाद नगर निगम को स्वाबलंबी बनाने और शहरवासियों को गौरवान्वित करने वाले प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हुआ। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उसमें नगर निगम के निर्माण विभाग से संबंधित लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाएं हैं। नगर निगम न सिर्फ नालियों और सड़कों की मरम्मत कर रहा है बल्कि ऑडिटोरियम और शॉपिंग कंपलेक्स की योजना को भी अंजाम तक पहुंचाया है। शहरवासियों द्वारा भी नगर निगम के कामकाज को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। शहरवासियों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में गाजियाबाद देश के स्वच्छ सुंदर शहरों में टॉप पर होगा, वहीं अधिकारियों को भी उम्मीद है कि नगर निगम आर्थिक मामलों में भी स्वाबलंबी बनेगा।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर में जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं यदि यही रफ्तार बरकरार रहे तो आने वाले समय में शहर की सूरत बदली बदली दिखेगी। अभी तक सिर्फ मेंटेनेंस इकाई के रूप में जाना जाने वाला गाजियाबाद नगर निगम अब इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ शहरवासियों को गौरवान्वित करने वाले और निगम की आमदनी बनाने वाले प्रोजेक्ट पर भी काफी तेजी से काम कर रहा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की मौजूदगी में गाजियाबाद के विकास से संबंधित 605 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उसमें नगर निगम के निर्माण विभाग से संबंधित लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाएं हैं। नगर निगम न सिर्फ नालियों और सड़कों की मरम्मत कर रहा है बल्कि ऑडिटोरियम और शॉपिंग कंपलेक्स की योजना को भी अंजाम तक पहुंचाया है। शहरवासियों द्वारा भी नगर निगम के कामकाज को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। शहरवासियों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में गाजियाबाद देश के स्वच्छ सुंदर शहरों में टॉप पर होगा, वहीं अधिकारियों को भी उम्मीद है कि नगर निगम आर्थिक मामलों में भी स्वाबलंबी बनेगा।

मेयर आशा शर्मा ने बृहस्पतिवार को वार्ड 16 मोरटा गाँव मे 4 करोड़ 41 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शुक्रवार को कविनगर जोन में लगभग 22 करोड़ रुपये के 143 निर्माण कार्यों का शिलान्यास होगा। लगभग सभी जोन में 20 से 25 करोड़ रुपये के काम वार्ड फंड के तहत कराये जा रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने लखनऊ से नगर निगम की 31,915 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड के तहत कराये जाने वाले काम का शिलान्यास किया था।nigam-ae-devi-singh नगर निगम की इस योजना से शहर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और भूजल दोहन रुकेगा। इतना ही नहीं इस प्रोजेक्ट से नगर निगम औद्योगिक इकाईयों को पानी उपलब्ध कराकर कमाई भी करेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। रमतेराम रोड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में थी और काम अटका था। लेकिन इसे भी मुकाम तक पहुंचा दिया गया है। इससे भी नगर निगम को काफी कमाई होगी। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने गाजियाबाद को ग्रीन और क्लीन बनाने को लेकर कई योजनाओं पर काम किया है। इसके तहत शहर में पार्कों को विकसित कर सुंदर बनाया जा रहा है और प्रदूषण को कम करने के लिए काम किया जा रहा है।
sanjay-gangwar-nigam-jeनगर निगम की आमदनी बढ़ाने के लिए रमते राम रोड स्थित शापिग काम्पलेक्स की दुकानों को किराए पर दिया जाएगा। इसके साथ ही नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम का संचालन निजी कंपनी की मदद से किया जाएगा। इससे सालाना करोड़ों रुपये की आमदनी होगी। आडिटोरियम तैयार करने में लगभग 47 करोड़ रुपर्य खर्च हुए हैं। यह शहर का सबसे बड़ा आडिटोरियम है। 15वें वित्त आयोग और बोर्ड फंड के तहत 70 करोड़ रुपये खर्च करके नालों को दुरूस्त किया गया है।jaiveer-pradhan-nigam-contractor इससे बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी। लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से सड़के बनवाई गई है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स के काम कराये गये हैं। चीफ इंजीनियर एनके चौधरी के नेतृत्व में निर्माण विभाग की टीम ने काफी कम समय में काफी काम कराया। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर नियमित रूप से काम की प्रगति की समीक्षा करते रहते हैं। उसी का नतीजा है कि कम समय में भी काम ठीक ढ़ंग से पूरा हुआ है।

MNA

शहर के विकास के साथ नगर निगम की आमदनी बढ़ाने को लेकर फोकस करते हुए कई योजनाओं पर काम किया गया है। शहर साफ, स्वच्छ और सुंदर दिखे यह प्राथमिकता रही है। लेकिन ऐसे कामों पर भी फोकस किया गया जिससे कि इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बने। जो काम अधूरे हैं उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
महेंद्र सिंह तंवर
म्युनिसिपल कमिश्नर
गाजियाबाद

Chief-Enginer-NK-Chaudhary-Nigam
एनके चौधरी
चीफ इंजीनियर, गाजियाबाद नगर निगम

मेयर और नगरायुक्त के निर्देशानुसार निर्माण विभाग द्वारा काम कराये जा रहे हैं। कम समय में गुणवत्तापूर्ण काम हो इस पर ध्यान दिया जा रहा है। विकास से संबंधित सभी कामों को तेजी से कराया जा रहा है। नगर निगम के सभी जोन में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। रमते राम रोड शॉपिंग कॉम्पलेक्स का काम पूरा हो चुका है।
एनके चौधरी
चीफ इंजीनियर, गाजियाबाद नगर निगम