2022 में भाजपा को सता रहा सत्ता जाने का डर: तेजपाल सिंह

-चौधरी तेजपाल सिंह बने रालोद के जिलाध्यक्ष

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसेे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे सियासी रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी भी तेज हो रहा है। सोमवार को राजनगर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान चौधरी तेजपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने घोषणा की। चौधरी तेजपाल सिंह ने कहा विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। समाजवादी पार्टी के साथ रालोद का गठबंधन होने जा रहा है। गठबंधन में जो भी प्रत्याशी पार्टी हाईकमान द्वारा उतारा जाएगा उसे पूरी ताकत के साथ संगठन चुनाव लड़वाएगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को अब यूपी से कुर्सी जाने का डर सताने लगा है। बीजेपी के बड़े नेताओं का लखनऊ में जमावड़ा शुरू हो गया है। यूपी में रालोद और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि हर जिले में पार्टी को अपार जन समर्थन मिल रहा है। जिला रालोद का संगठन पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेगा। संगठन में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को जयंत चौधरी का चुनाव मानकर चलें। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए तैयारी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और रालोद की संयुक्त रैली मेरठ में सात दिसंबर को होगी। दोनों दलों में गठबंधन के बाद यह पहली रैली है। इसमें विधिवत दोनों पार्टियों के गठबंधन की घोषणा हो जाएगी।
रालोद और समाजवादी पार्टी मिलकर प्रदेश की अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से किसान यूपी बोर्डर पर आंदोलनरत है। कई किसान तो शहीद भी हो गए। एक साल तक केंद्र की भाजपा सरकार को किसान नजर नहीं आए। चुनाव के दौरान हार दिखाई दी तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानून लेने की घोषणा की। मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने कहा कि पार्टी का संगठन रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पूरी ताकत के साथ कर रहा है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद मिलकर प्रदेश की सरकार को बदलने का काम करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ रालोद नेता अजय प्रमुख, गन्ना परिषद मोदीनगर के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, कुंवर अयूब अली, इंद्रजीत सिंह टीटू, अजयवीर सिंह एडवोकेट, योगेन्ंद्र वीरभान, हिमांशु नागर, हिमांशु तेवतिया, ओडी त्यागी, प्रीतमलाल, प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी, रविंद्र चौहान, धमेंद्र राठी, भूपेंद्र बॉबी आदि रालोद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।