अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम व गौशाला का शिलान्यास

-वीरलेश संसार संस्था ने 6500 गज में शुरू कराया निर्माण
-सेवा की एक ऐसी माला, जिसकी सुंगध पूरे वातावरण को करें सुंगधित: प्रदीप गुप्ता

गाजियाबाद/हापुड़। गढ़ गंगा के पवित्र स्थान पर वीरलेश संसार संस्था का शिलान्यास हुआ। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़क बंशी ने बुधवार को आधारशिला रखी। उन्होंने संस्था को भरपूर सहयोग देने का तथा सड़क निर्माण करने का आश्वासन दिया। वीरलेश संसार संस्था का निर्माण 6500 गज किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि गढ़ गंगा क्षेत्र में अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम बनाकर असहाय लोगों का इसका लाभ पहुंचा सकें। इसके साथ ही एक भव्य मंदिर व गौशाला बनाने के साथ-साथ कमरें बनाए जा रहे है। जोकि जो लोग ट्रांसजेंडर है, और बुढ़ापे में उनकी कहीं भी व्यवस्था नहीं है उनका भी ध्यान रखा गया है। मंच का संचालन उत्तम सिंह ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपक सिंगला का संस्थापक अरविंद सक्सेना, डीडी गुप्ता, चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
संस्था के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने क्षेत्र के विकास के साथ ही, वीरलेश संसार संस्था को केवल यहां तक या दिल्ली तक सीमित न रखकर पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को जोड़कर, सच्ची भावना और लगन के साथ सेवा करने का संकल्प लेने की लोगों से अपील की। प्रदीप गुप्ता ने कहा कोरोना महामारी के चलते इस बात की आवश्यकता है कि किस प्रकार से गरीब और असहाय, बुजुर्ग और अनाथ बच्चों को एक ही मंच पर लाकर एक ऐसी माला का निर्माण किया जाए जिसकी सुंगध पूरे वातावरण को सुंगधित कर सकें। उन्होंने कहा कोरोनाकाल के समय हर एक इंसान ने अपनों को खोया है। कुछ का तो परिवार ही उजड़ गया। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए गढ़ गंगा के पवित्र स्थान पर अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आश्रम में लोगों को सेवा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सुविधा अनुसार सभी चीजों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे लोगों को किसी भी कमी का एहसास न हो। इसके साथ गौशाला का भी निर्माण कराया जा रहा है। जहां गौ-सेवा भी की जाएगी।संस्थापक अरविंद सक्सेना ने कहा उनका संस्थान कोई संगठन नहीं बल्कि एक विचार धारा है। इस विचार में सेवा करने वालों को पूजा करने वालों से श्रेष्ठ माना गया है। पीडि़त बुजुर्ग, अनाथ बच्चों, दिव्यांगों, जरूरमंद की सेवा, उन्हें आश्रय देना नारायण सेवा है। शिलान्यास के समय दिल्ली से और क्षेत्र से लगभग 500 से 600 की संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों में मुख्य रूप ललित मोहन, वीरेंद्र शर्मा, नीलपत सिंह, एमपी शर्मा, प्रेम प्रकाश, ओम प्रकाश, नानक, दया रानी, मधुबाला, राजरानी, एकता सक्सेना, उषा रानी आदि लोग उपस्थित रहे।