नेता नहीं बेटी और बहन बनकर लडूंगी अधिकारों की लड़ाई: संगीता त्यागी

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा के सिहानी गांव में साहिबाबाद कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी ने चुनाव प्रचार किया। सिहानी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी को जन समुदाय का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। त्यागी समाज के गणमान्य बाबा विद्यानंद त्यागी का समर्थन और आशीर्वाद संगीता त्यागी को मिला। सिहानी के सम्मानित निवासियों ने दोनों हाथों से कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी व संगीता त्यागी जिंदाबाद के नारे चारों तरफ सुनाई दिये। यहां समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने संगीता त्यागी को सिहानी गांव का पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने एक स्वर में संगीता त्यागी को वोट करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनता ने उन्हें क्षेत्र की अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी ने क्षेत्र की जनता से वादा किया कि वह क्षेत्र की जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी। सिहानी नूरनगर सद्दीक नगर में जिस तरह से महिलाओं के बीच संगीता त्यागी को लेकर बेहद उत्सुकता नजर आई, महिला ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और अपनी दिक्कतों और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। यहां महिलाओं ने उनसे कहा कि मौजूदा सरकार में रसोई चलाना बहुत मुश्किल हो गया, हमारे बच्चे बेरोजगार होकर घूम रहे हैं, ऐसी निष्ठुर सरकार को राज से हटाना जरूरी है। इस पर संगीता त्यागी ने महिलाओं को प्रियंका गांधी जी के महिला घोषणा पत्र के विषय में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में महिलाओं को 40त्न भागीदारी दे रही हैं, इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को रसोई के बजट में राहत देने के लिए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, महिलाओं को रोजगार में 40 फिसद का आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का भी प्रियंका गांधी जी ने वादा किया है। प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस की चुनाव आब्जर्वर शकुंतला खटक, सतीश त्यागी, सतीश शर्मा, पवन शर्मा, संजय त्यागी, लोकेश चौधरी, मांगेराम त्यागी, जगत बिष्ट, पूजा मेहता, लंबरदार सुरेश त्यागी, एडवोकेट तेजवीर त्यागी, विक्रांत पाराशर, लेखराज त्यागी, एडवोकेट अमित, शिवांग शर्मा, राकेश त्यागी, मुकेश त्यागी, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।