ले क्रेस्ट हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाया चिकित्सा शिविर

-महिलाओं को स्वास्थ्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता होने की जरूरत: डॉ संजय गर्ग

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ले क्रेस्ट हॉस्पिटल सेक्टर-4 वंसुधरा द्वारा निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनुभवी डॉक्टरों ने की टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जांच की। संस्था के चेयरमैन डॉ संजय गर्ग एवं वाईस चेयरमैन पंकज अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन दीपक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल निरन्तर महिलाओं के सशक्तिकरण व अन्य सभी अवाश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के सम्मान में समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को उपलब्ध कराते रहेंगे। उन्होंने कहा जान है तो जहान है।

महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अभी भी जागरूकता की कमी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सजग होने का आह्वान किया। महिलाएं अगर मजबूत होगी तो राष्ट्र मजबूत होगा। लड़के और लड़की में किसी प्रकार का अंतर नहीं है। आसमान में जाने की बात हो या ट्रेन चलाने की बात हो महिलाएं कभी पीछे नहीं हटती। संस्था के को-चेयर पर्सन व शिशु रोग विशेषज्ञा डॉ0 चारू गर्ग व संस्था के मैडिकल चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 राजा दत्ता ने समाजिक कल्याण में मेयर आशा शर्मा एवं संलग्न प्रसिद्ध महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया। डाक्टरों की सलाह जैसे कि महिला रोग विशेषज्ञ मोनिका अग्रवाल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा0 अनिल यकवानी, संस्था की वरिष्ठ चिकित्सक हेड प्रिवेंटिव हैल्थ-डा0 रूबी बंसल, फिजियोथैरेपिस्ट डा0 वैशाली लोधी और डायटिशियन आदिति जैन और सुरभि कौशिक द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क सलाह दी। इसके अतिरिक्त शिविर में मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, हीमोग्लोबिन की जांच, ब्लड प्रेशर, कोविड वैक्सीन, ब्लड शुगर जैसी जांचे नि:शुल्क करायी गयी। मैमोग्राफी व पैप स्मीयर जैसी जांच की गई। जिनके द्वारा महिलाओं के स्तन और बच्चेदानी से संबंधित गंभीर बिमारियों का बहुत आरंभिक चरण में ही पता चल जाता है। वसुंधरा व आस-पास की सभी महिलाओं ने स्वस्थ रहने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिविर का भरपूर लाभ उठाया। इस दौरान अस्पताल के सह-चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 विवेक गर्ग शामिल थे। 200 से अधिक महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के बिजनेस प्रमुख आर. कुकरेती की देख-रेख में किया गया। आर. कुकरेती जी बताया कि शिविर का आयोजन आस-पास के सभी नागरिकों को ध्यान में रखते हुए प्रचार व प्रसार सभी माध्यमों जैसे कि र्होडिंग, आर. डब्लयू.ए. के प्रमुखों व स्कूलों की शिक्षिकाओं, प्रिंट मिडिया मित्रों के माध्यम से किया गया।