मोबाइल ऐप से नगर निगम में सभी समस्या का होगा समाधान

-समस्या के निस्ताण के लिए नगर आयुक्त ने दिलाई सभी विभागीय अधिकारियों को ट्रेनिंग

गाजियाबाद। नगर निगम में अधिकतर कार्यों को डिजिटल करने में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मुकाम हासिल किया हुआ है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मेयर और नगर आयुक्त की कुशल योजनाओं के तहत मोबाइल ऐप का शीघ्र ही शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें नगर निगमम अधिकारियों को अपने मोबाइल पर ही मोबाइल ऐप के माध्यम से शहर की शिकायतों की जानकारी प्राप्त होगी। जिस पर अपने स्थान से ही तत्काल शिकायतों का समाधान कराने में आसानी रहेगी। जिसके लिए बुधवार को कंपनी बाग स्थित ट्रिपल सी कंट्रोल रुम में ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 15 अगस्त तक उक्त ऐप का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके लिए अधिकारियों को प्रॉपर ट्रेनिंग दिलाई गई है। अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के सभी संबंधित स्टाफ को भी मोबाइल ऐप के विषय में जानकारी दी गई है और आगे भी दी जाती रहेगी। ताकि सभी विभागों से संबंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से कराया जा सकें। जिससे ना केवल अधिकारियों की कार्यशैली प्रभावित होगी। बल्कि शहर हित में भी मोबाइल ऐप बेहतर परिणाम दिखाएगा। उदाहरण के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या को मोबाइल ऐप के माध्यम से एंटर करेगा जो कि तत्काल अधिकारी के मोबाइल पर दिखने लगेगी और उसका समय रहते समाधान किया जा सकेगा।

ट्रेनिंग के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, डॉक्टर संजीव सिन्हा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, एनके चौधरी मुख्य अभियंता निर्माण विभाग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह तथा जलकल व प्रकाश विभाग की टीम भी उपस्थित रहे। इसके अलावा जोनल प्रभारियों को भी ट्रेनिंग का हिस्सा बनाया गया। ताकि संबंधित आने वाली शिकायतों पर उनके स्तर से भी कम समय में शिकायतों का निस्तारण किया जा सके। नगर निगम द्वारा उक्त ऐप से सभी शिकायतों के समाधान करने की इस प्रणाली को सफल बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

जिसका शहरवासियों को पूरा लाभ मिलेगी। एक समय में कई शिकायतों की एक साथ निगम को जानकारी दे सकते है और निगम अधिकारी भी काफी सरलता से उसका निस्ताण कर सकेंगे। अधिकारियों के बाद इस ऐप की जानकारी सभी पार्षदों को भी दी जाएगी। ताकि शहर के हर प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक द्वारा इसका उचित इस्तेमाल करते हुए जनहित में बेहतर परिणाम दिए जा सकें।