समाजिक कार्यो से होती है जरुरतमंद लोगों की मदद: पूनम वर्मा

-चिरैया फाउंडेशन द्वारा चित्रकला एवं सुपर मॉम प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। चिरैया फाउंडेशन द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष में चित्रकला प्रतियोगिता एवं सुपर मॉम नवयुग मार्किट अन्नपूर्णा रेस्तरां में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मूलचंद प्रजापति (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा), राजकुमार नागर (पार्षद), सचिन सोनी (राष्ट्रीय महासचिव, ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन), सचिन त्यागी (डायरेक्टर- महारिशि दयानंद विद्यापीठ), अवदेश वत्स (प्रबंधक-महारिशि दयानंद विद्यापीठ), राजकुमार प्रजापति (सीनियर मैनेजर टेच महेंद्रा), प्रेमपाल (एडवोकेट), परवीन बत्रा (व्यापार मंडल अध्यक्ष) मौजूद रहे।
चिरैया फाउंडेशन की संस्थापक पूनम वर्मा ने बताया की इस नृत्य प्रतियोगिता में निधि प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तमन्ना एवं तृतीया स्थान युवराज सिंह रहें। उपाध्यक्ष प्रियंका प्रजापति ने मंच संचालन एवं दीपिका धीरज जिला अध्यक्ष उपस्थित रही। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसी बीच में संस्था ने सुपर मॉम अवार्ड शो भी आयोजित किया। जिसमें लगभग 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जो नि:स्वार्थ भाव से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात एक करके मेहनत करती हैं।

पूनम वर्मा ने कहा जीवन में नेक एवं भलाई के कार्य करने वालों का ईश्वर भी सदा साथ देता है। जरूरतमंद व गरीब की सेवा परमात्मा की सबसे बड़ी पूजा है। इसलिए हमें समाजसेवा के कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी पेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों की सेवा का पण ले सकते है। स्वयंसेवी संस्थाओं की समाजसेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका है, जिससे जरूरतमंद लोगों को तो लाभ मिलता ही है, साथ में समाज सेवा भी होती है। उन्होंने सेवा में लगे लोगों को बधाई देते हुए कहा कि गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों जिनके पास पढ़ाई व दवाई के साधन नहीं है उनकी भलाई के लिए उनकी सहायता करें। साथ ही चिरैया फाउंडेशन ने 2 जुलाई को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें विजेता तेजस प्रजापति, रिद्धि बघेल, पार्थ कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सीमा कुशवाहा, अनिता शर्मा, अनुपमा धामा, साधना पांडेय, अंजु शर्मा, प्रियंका प्रजापति, दीपिका, हिमानी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।