नगर निगम ने इंदिरापुरम में कूड़े के पहाड़ को खत्म कर तैयार की साफ जमीन, मियावाकी पद्धति से लगाएं जाएंगे पौधे

-30 को रोपे जाएंगे 50 हजार पौधे, नगर आयुक्त करेंगे उद्घाटन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित कई वर्षों से कूड़े के पहाड़ को हटाकर वहां के कचरे को निस्तारित कराने के उपरांत अब एक जंगल विकसित करने की कवायद नगर निगम ने तेज कर दी है। इंदिरापुरम में कूड़े का इंदिरापुरम के शक्तिखंड-4 में बने डंपिंग ग्रांउड कूड़े के पहाड़ को खत्म कर नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ लाख मीट्रिक टन कूड़ा-कचरे को साफ किया गया। यहां पर अब हरियाली नजर आएगी। आगामी 30 जनवरी को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ इंदिरापुरम में खत्म किए गए कूड़े के पहाड़ की जमीन पर पौधारोपण कर इसकी शुरूआत करेंगे। इंदिरापुरम में कई साल तक डाले गए कूड़ा-कचरा को एनजीटी के आदेश पर नगर निगम द्वारा साफ किया गया। यहां पर मियावाकी पद्धति से पौधे रोपित किए जाएंगे।नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की कूड़े के पहाड़ को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉॅ. मिथिलेश कुमार ने टीम के साथ मिलकर लगभग 7 से 8 एकड़ भूमि को कचरा मुक्त कराया गया। यहां पर 50 प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। इंदिरापुरम के शक्तिखंड-4 में खत्म किए गए कूड़ा स्थल से लगभग डेढ़ लाख मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस किया गया। कूड़ा साफ करने के बाद अब यहां भूमि पर मिट्टी डालकर इसे समतल किया गया। नगर निगम द्वारा यहां पर मियावाकी पद्धति से बड़ा जंगल के रूप में यहां पर पौधे रोपित किए जाएंगे। इससे प्रदूषण को संरक्षित करने में लाभ मिलेगा।

नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम में यहां पर लगभग 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पॉडमैन रामवीर की संस्था अर्थ का सहयोग मिलेगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कूड़े के पहाड़ खत्म किए जाने के बाद बड़ी राहत मिली है। यहां पर 50 प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा शहर में कूड़े का बेहतर तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। इसमें 30 जनवरी को स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम द्वारा पौधारोपण का कार्य शुरू किया जाएगा।