मेरा बूथ-सबसे मजबूत, कार्यकर्ता में यह भावना बहुत जरूरी: एस पी सिंह

-बूथ मैनेजमेंट के सामने बौने साबित हुए विपक्षी दल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए रजानीतिक दल अब अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। भाजपा बूथ मैनेजमेंट के मामले में विपक्षी दलों पर भारी पड रही है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी योजना के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे है। बूथ मैनेजमेंट के जरिए हर घर को साधने का फार्मूला अपनाया, जिसके सामने विपक्षी दल बौने साबित हुए। भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह ने चिरंजीव विहार में भाजपा की सात बूथ समितियो का सत्यापन करते हुए बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी की रणनीति के अनुसार बूथ की टीम का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि मेरा बूथ-सबसे मजबूत, कार्यकर्ता में यह भावना बहुत जरूरी है। हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए। बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी। मिशन 2022 में हमें जमीनी रूप से काम करना होगा। उन्होंने कहा पिछले प्रदेश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी नीतियों को लागू किया है। इससे शोषित, वंचित और निचले पायदान पर खड़े लोगों में इन योजना से बलदाव आया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि इन योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें। श्री सिंह ने कहा कि बूथ समितियों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व आवश्यक है। बूथ की टीम मजबूत होने से मतदाता को पार्टी के पक्ष में करना आसान हो जाता है। इस मौके पर सैक्टर शक्ति केंद्र संयोजक संजीव चौधरी, पूर्व पार्षद वीरेंद्र चौधरी, डा0 राजकुमार त्यागी, वार्ड अध्यक्ष बी डी गुप्ता, वार्ड प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजकुमार त्यागी,चिरायु गुप्ता, सुदेश मिश्रा, राजवीर सिंह, शिशुपाल सिंह पुंडीर, राजेश शर्मा, आलोक त्यागी व संजीव त्यागी आदि बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने बूथ पर मज़बूती से मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार एसपी सिंह का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।