नगर निगम की पहल से जनपद में दूर हुई ऑक्सीजन की किल्लत

-निगम जोनल कार्यालयों में दुसरे दिन जमा हुए 176 ऑक्सीजन सिलेंडर

गाजियाबाद। कोरोना काल के चलते होम आइसोलेशन मरीजों को भी ऑक्सीजन मिल सकें, इसके लिए नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडियन सी और ऑक्सीजन के नोडल अधिकारी नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा तैयार की गई नई व्यवस्था शहर को लोगों को पंसद आ रहा है। क्योंकि नगर निगम के इस प्लान से काफी हद तक जिले में ऑक्सीजन की मारामारी दूर हो चुकी है। अगर देखा जाए तो कुछ दिन पूर्व ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर जनपद में किल्लत चल रही थी, वह अब स्थिति नही है। ऑक्सीजन के नोडल अधिकारी नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि जनपद के हर जरूरतमंद व्यक्ति को सही उपचार मिलें, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। अस्पताल के साथ-साथ होम आइसोलेशन मरीजों को भी ऑक्सीजन मिल सकें, इसकी व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालय में ऑक्सीजन रिफलिंग के लिए लोग आराम से खाली सिलेंडर लेकर आ रहें है। निगम के इस प्रयास से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि सिलेंडर देने के 36 से 48 घंटे बाद लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल जाएगा। नगर निगम के जोनल कार्यालयों में शुरू की गई व्यवस्था के तहत बुधवार और गुरूवार को 2 दिनों में 414 ऑक्सीजन सिलेंडर लोगों ने जमा कराए है। खाली सिलेंडर जमा कराने पर 36-48 घंटे में भरा हुआ सिलेंडर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से आक्सीजन के लिए भटक रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद हैं। नगर निगम के सभी 5 जोन में बुधवार को जहां 238 लोगों ने खाली सिलेंडर जमा करवाए थे। वहीं, गुरूवार को शाम 4 बजे तक 176 ऑक्सीजन सिलेंडर जमा कराए गए। खाली सिलेंडरों में आक्सीजन भरकर आने का इंतजार है। जोन जमा हुए सिलेंडर मोहननगर-71 सिलेंडर, कविनगर जोन-47, विजयनगर-37, सिटी जोन-88, वसुंधरा जोन-171 दो दिन में जमा हुए हैं। इनमें छोटे और बड़े सिलेंडर शामिल है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बुधवार को 238 सिलेंडरों को भरवाने के लिए बुधवार को सुबह 6 बजे से खाली सिलेंडर जमा करने वालों केा ऑक्सीजन भरवाकर भिजवाने की व्यवस्था कराई गई। शहर को संजीवनी बूटी के रूप में ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के लिए कोविड संक्रमित मरीजों के परिवार वालों और कई अस्पतालों समेत संस्थाओं ने नगर आयुक्त एवं जिला प्रशासन की प्रशंसा की है। नगर आयुक्त ने बताया कि ऑक्सीजन गैस के नोडल प्रभारी, जोनल प्रभारी नगर निगम और प्रशासन की टीम, पार्षदों और टीम-100 वॉलिंटियर्स सिविल डिफेंस के प्रयास से लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए शहरवासियों का धन्यवाद प्रकट किया। आक्सीजन न मिलने पर मरीज को मजबूरी में अस्पताल में भर्ती कराया जाता है या फिर ब्लैक में आक्सीजन खरीदनी पड़ती है। इन परेशानियों से छुटकारा मिल सके और निश्चित समय पर आक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर मिल सके। 48 घंटे के बैकअप के लिए आम पड़ोसी की मदद से दूसरे सिलेंडर की व्यवस्था की है। ऑक्सीजन खाली सिलेंडर को इन स्थलों पर जमा करें। इनमें सिटी जोन नेहरू नगर स्थित सामुदायिक केंद्र, वसुंधरा जोन सेक्टर-5 वसुंधरा स्थित गैराज, विजयनगर जोनल कार्यालय स्थित निर्माण विभाग का स्टोर, कविनगर जोनल कार्यालय के पीछे निर्माण विभाग का स्टोर मोहननगर जोनल कार्यालय स्थित निर्माण विभाग का स्टोर में जमा कराएं। इसके लिए आधार कार्ड की छायाप्रति, डॉक्टर द्वारा दिया गया पर्चा, ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल रिपोर्ट, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लेकर आना होगा। सिलेंडर जमा कराने पर कूपन और पर्ची दी जाएगी। सिलेंडर लेने के लिए आने पर कूपन और पर्ची जमा करानी होगी। बड़े गैस सिलेंडर में आक्सीजन के लिए 500 रुपए और छोटे गैस सिलेंडर में ऑक्सीजन के लिए 200 रुपए शुल्क देना होगा।