गौतम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

– खेल एक व्यायाम, जिससे दिमागी स्तर का होता है विकास: पूनम गौतम

गाजियाबाद। गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप विहार में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लंबीकूद, ऊंचीकूद, दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि के मुकाबले हुए। खेल में सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने विद्यार्थियो को हौसला बढाते हुए विद्यार्थियों को खेल के महत्त्व के बारे मे बताया कि आजकल की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एक मात्र साधन है, जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारे विकास में सहायक है।

यह हमारे शरीर को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बनाए रखता है, इससे हमारे नेत्र की ज्योति बढ़ती है, हड्डिया मजबूत एवं रक्त का संचार उचित रूप से होता है। खेलों से हमारा पाचन तंत्र पूर्ण रूप से कार्य करता है, खेल एक व्यायाम है जिससे हमारे दिमागी स्तर का विकास होता है, ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है। इस तरह के व्यायाम से शरीर के सारे अंग पूर्ण रूप से काम करते है, जिससे हमारा दिन अच्छा एवं खुशनुमा होता है। खेलो से हमारा शरीर सुडौल एवं आकर्षक बनता है, जो आलस्य को दूर कर उर्जा प्रदान करता है तथा हमे रोगो से मुक्त रखता हैै। हम यह भी कह सकते है कि मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास मे खेल अपनी एहम भूमिका अदा करता है, इससे ही मनुष्य आत्मनिर्भर तथा जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

उप प्रधानाचार्या तनूजा ने बताया कि खेलो के सम्बंध मे हमारा देश अंतरराष्ट्रीय रूप से सफलता प्राप्त कर चुका है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो कुस्ती, मुक्केबाजी, बेडमीटन, निशानेबाजी सभी वर्गों मे अपनी अपनी कुशलता से प्रसिद्धी हासिल की है। साक्षी मलिक विश्व कुश्ती चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली पहली महिला पहलवान है, महिला मुक्केबाज में मेरी कॉम एक प्रसिद्ध मुक्केबाज है, जिन्होने अपने करियर की शुरुआत मणिपुर राज्य से की, जिन्हें भारत सरकार द्वारा विभिन्न पुरस्कारों जैसे पदम श्री, अर्जुन पुरुस्कार, राजीव गाँधी खेल पुरुस्कार इत्यादि से नवाजा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलो, जो हर चार साल के अंतराल में आयोजित किए जाते है, में भारत ने सफलता हासिल की है।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल अपने नाम कर लिए थे। नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो में गोल्ड जीता है, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग और रवि दहिया ने रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीता, उसके बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटन, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, रेसलर बजरंग पूनिया और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खेल जैसे कॉमनवेल्थ गेम्स तथा एशियाई खेलो मे भी भारतीय खिलाडिय़ो ने अपना नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। विद्यालय के एकडमिक हेड चेतन शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और कहा एक सफल इंसान के लिए चाहिए कि वह मानसिक तथा शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ रहे, मानसिक विकास की शुरुआत हमारे स्कूल के दिनो से होना प्रारंभ हो जाती है, किंतु शारीरिक विकास के लिए व्यायाम जरूरी है के जो हमे खेलो के माध्यम से प्राप्त होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक अरूण कुमार, प्रतीक आदि का योगदान रहा।