यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने आजादी के महत्व को समझाया

प्राधिकरण कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुना प्राधिकरण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया कर देश की आजादी में देशभक्त क्रांतिकारियों के अमूल्य बलिदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि देशभर में आज आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भारत अमरता की तरफ जा रहा है।

सीईओ डॉ. सिंह ने कहा कि आज का दिन स्वतंत्रता दिवस होने के साथ-साथ संघर्ष एवं बलिदान का दिवस भी है। क्योंकि देश की आजादी में सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया था तब जाकर हमें आजादी का सुख मिल पाया। उन्होंने कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर राष्टÑ को मजबूत कर विश्व में अपना राष्ट्रीय तिरंग फहराना है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरुणवीर सिंह ने 2 महत्वपूर्ण स्कीम का भी शुभारंभ किया।

साथ ही नए क्योस्क और दुकान योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) एस. के. भाटिया ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्होंने योगदान दिया, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज हम कई क्षेत्रों में विश्व पर राज कर रहे हैं, मगर ये आजादी हमें काफी संघर्ष के बाद मिली।

उन्होंने 1857 की क्रांति का जिक्र कर कहा कि 1857 में आजादी के पहले संघर्ष की शुरूआत हुई थी। उस क्रांति की शुरुआत का श्रेय भी उत्तर प्रदेश को जाता है। मेरठ से इस सैनिक विद्रोह की शुरुआत की गई थी। बाद में हम संघर्ष करते रहे तब जाकर आजादी मिल पाई। इस दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति भी की गई। इस अवसर पर यमुना प्राधिकरण के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।