फिल्म सिटी प्रोजेक्ट : 23 नवम्बर से ऑनलाइन बिडिंग

यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने बताई भविष्य की प्लानिंग

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर अह्म फैसला ले लिया गया है। फिल्म सिटी के लिए ऑनलाइन बिड की प्रक्रिया 23 नवम्बर से आरंभ होने का रास्ता साफ हो गया है। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने यह जानकारी दी है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण होना है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के मुताबिक इसके लिए आॅनलाइन बिड 23 नवंबर से आरंभ हो जाएगी। बिडिंग डॉक्यूमेंट सोमवार से क्रय किए जा सकेंगे और आॅनलाइन बिड आरंभ हो जाएगी। तीन फेज में फिल्म सिटी बनकर तैयार होगी।

साल 2022 से 2024 के बीच पहला फेज, दूसरा फेज साल 2025-27 और तीसरा फेज साल 2028- 29 के मध्य में पूरा होगा। फिल्म सिटी की कुल लागत 10 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे प्रत्यक्ष रूप से तकरीबन 50 हजार जरूरतमंदों को रोजगार मिलेगा। फिल्म सिटी कुल 740 एकड़ में बसेगी। 40 एकड़ में फिल्म संस्थान होगा। इसके अलावा 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क और 100 एकड़ में कमर्शियल एक्टिविटी होंगी। बिडिंग में हिस्सा लेने के लिए दो महत्वपूर्ण बातें हैं जिनका ख्याल रखना होगा। पहला बिडर फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ा होना आवश्यक है। दूसरा बिडर की नेट वर्थ ढाई हजार करोड़ होना जरूरी है।

बिडिंग अमाउंट ज्यादा होने के कारण कंसोर्सिम भी हिस्सा ले सकेंगे। यानी अधिकतम 6 लोगों का एक समूह शामिल हो सकता है। बिडिंग एनुअल प्रीमियम जिसकी सबसे ज्यादा होगी उसे बिड अलॉट की जाएगी। बिड अलॉट होने के बाद 4 वर्षों तक कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। पांचवें साल से प्रीमियम देना होगा। 23 तारीख से आॅनलाइन बिडिंग शुरू हो जाएगी. 60 दिन तक बिडिंग की जा सकेगी। 8 दिसंबर को प्री बिड होगी। प्री बिड के दौरान कोई शिकायत होगी तो उसका निस्तारण किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट और सन सिटी के बीच की दूरी 4 किलोमीटर कि है ऐसे में दोनों को बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पॉड टैक्सी बनाई जाएगी. पॉड टैक्सी के लिए ऊढफ तैयार हो गई है। शासन से अप्रूवल के बाद इसपर भी तेजी से काम किया जाएगा।

Arunveer Singh, ceo

फिल्म सिटी को धरालत पर उतारने की दिशा में भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। यमुना प्राधिकरण प्रत्येक जरूरी पहलू पर विचार-विमर्श कर उचित कदम उठा रहा है। यह प्रोजेक्ट भविष्य में देश-विदेश में अपनी अलग पहचान कायम करेगा।
डॉ. अरुणवीर सिंह
सीईओ
यमुना प्राधिकरण