समाजिक बुराइयों को शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है: सुनीता शर्मा

-जिला पंचायत गौतमबुद्ध नगर के सहयोग से लायड ला कालेज द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

ग्रेटर नोएडा। जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर के सहयोग से लायड ला कालेज द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार को उमा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिक्षा मानव जीवन का एक प्रमुख पहलू है और इसे भारतीय संविधान द्वारा हमें दिए गए मौलिक अधिकार के रूप में भी वर्णित किया गया है। छात्रों को शिक्षा की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए और उन्हें सरकार द्वारा शुरू की गई। विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए, लॉयड लॉ कॉलेज के छात्रों ने ग्रेटर नोएडा के उमा पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उप निदेशक प्राचार्य सुनीता शर्मा ने शिक्षित भारत की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उच्च शिक्षित व्यक्ति अच्छे समाज का निर्माता होता है। सभी समस्याओं का हल शिक्षा में निहित है।

शिक्षित युवा ही समाज का विकास कर सकता है। शिक्षा से ही समाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। शिक्षा से ही समाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। शिक्षा एक ऐसा साधन है जो राष्ट्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में एक जीवंत भूमिका निभा सकता है। यह नागरिकों की विश्लेषण क्षमता के साथ-साथ उनका सशक्तीकरण करता है, उनके आत्म-विश्वास का स्तर बेहतर बनाता है और उन्हें शक्ति से परिपूर्ण करता है, दक्षता बढ़ाने के लक्ष्य तय करता है।

अध्यक्ष डॉ विपिन भाटी ने बताया शिक्षा में केवल पाठ्यपुस्तकें सीखना शामिल नहीं है बल्कि इसमें मूल्यों, कौशलों तथा क्षमताओं में भी वृद्धि की विधि और अपेक्षा शामिल है। इससे व्यक्ति को अपने करियर और साथ ही प्रगतिशील मूल्यों के साथ नए समाज के निर्माण में एक उपयोगी भूमिका निभाने में सहायता मिलती है। अत: शिक्षा व्यक्तिगत स्तर की बेहतरी के साथ-साथ पूरे समाज में बदलाव ला सकती है। इस शिविर को सफल बनाने में प्रिंसिपल संजय शर्मा और मैनेजर एडवोकेट सचिन चौधरी की भूमिका वाकई सराहनीय रही। प्रतिभागियों ने सत्र में भाग लेने का आनंद लिया और वास्तव में सत्र का मूल्यांकन भी किया। शिक्षा के अधिकार का एक मजबूत संदेश फैलाने में शिविर प्रभावी और कुशल रहा।