अब खाद्य निगम के गोदाम से सीधे राशन डीलर तक पहुंचेगा राशन: डीएसओ

जनपद में 5 अक्तूबर से शुरू होगा खाद्यान्न का निशुल्क वितरण

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जनपद में चरणबद्ध तरीके से गेहूं, चावल एवं चने का निशुल्क वितरण कराया जाएगा। में 5 से 14 अक्टूबर और 21 से 30 अक्टूबर तक यह वितरण होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी के मुताबिक भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से अब सीधे खाद्यान्न राशन डीलर की दुकान पर पहुंचेगा। इससे बीच के गोदाम को खत्म किया जा रहा है। नवंबर से इस योजना की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत जिले में 573 राशन की दुकानों को जियो टैगिंग की गई है। मुरादनगर क्षेत्र की 53 राशन की दुकानों पर 5 अक्टूबर को सीधे खाद्यान्न पहुंचाने के लिए चार्ट तैयार किया गया है। राशन कार्ड धारकों को 5 से 14 अक्टूबर तक गेहूं, चावल, चने का निशुल्क वितरण राशन डीलरों के जरिए कराया जाएगा। जुलाई से एक-एक किलोग्राम चने का वितरण किया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रतिकार्ड धारक को 20 किलो गेह, 15 किलो चावल, गृहस्थी कार्डधारक को 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। वहीं एदूसरे चरण में 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गेहंूएचावल व चने का नि:शुल्क वितरण कराया जाएगा। इसके लिए अंत्योदय कार्ड धारक को 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल, 1 किलो चने, 3 किलो चीनी वितरण किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 8500 अंत्योदय कार्डधारक इससे लाभान्वित होंगे। चीनी का वितरण सिर्फ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 18 रुपए प्रति किलोग्राम कार्ड धारक को वितरण किया जाएगा। अंत्योदय राशन कार्डधारक को 54 रुपए 3 किलोग्राम चीनी का देना होगा। जिले में सभी राशन डीलरों की दुकान पर रेट से संबंधित नोटिस चस्पा कराने के निर्दश दिए गए है। जिले के सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षण को चीनी का शत प्रतिशत वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ सीमा चौधरी ने कहा कि कोविड.19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए गए है कि राशन वितरण के दौरान दुकानों पर कार्डधारकों की भीड़ एकत्रित न होने दें। दुकानों पर सैनेटाइजर, साबुन, पानी आदि की व्यवस्था की जाए। साबुन से हाथ धोकर और सैनिटाइजर करने के बाद ही बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। विधवा एवं दिव्यांग को प्राथमिकता पर राशन का वितरण कराया जाए।