गोस्वामी समाज को जोडऩे में जुटी भाजपाके साथ बागपत सांसद ने की बैठक

-भाजपा से गोस्वामी समाज को जोडऩे की कोशिश, बागपत में विशाल जनसभा आयोजित

बागपत। दशनाम गोस्वामी समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रविवार को विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करने जैसे मुददों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान खासपुर, दत्तनगर, तेड़ा, खेकड़ा, ललाना, गढ़ी नवादा, भगोट सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के नागरिकों ने शिरकत की। भाजपा के वरिष्ठ नेता मानसिंह गोस्वामी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान शेर गिरी व अधिवक्ता अर्जुन गिरी रहे। आस-पास के 50 गांवों से गोस्वामी समाज के नागरिकों ने सभा में भाग लिया।वक्ताओं ने समाज को राजनैतिक एवं वैचारिक रूप से मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रुप में मानसिंह गोस्वामी उपाध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं विधान सभा प्रभारी जिला हापुड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गोस्वामी समाज है। इस दौरान कई मांगेे उठाई गईं। इनमें गोस्वामी समाज का राजनीति में संगठन में पदभार दिया जाना, आगामी विधानसभा में टिकट दिया जाना शामिल रहीं। इसके अलावा जिला बागपत में गोस्वामी समाज की वोट संख्या लगभग 22,000/ है। इन गांवों को मिलाकर रामनगर, दत्तनगर, खासपुर, खेकडा, ललाना, गढी नवादा, भगोट तथा संख्या 40,000/- के आसपास और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संख्या लगभग चार लाख पच्चीस हजार है। बागपत मे बड़े पार्क, किसी सड़क मार्ग का नाम किसी महापुरुष जैसे गोस्वामी तुलसीदास, डा0 वी0वी गिरि के नाम पर रखने, गोस्वामी समाज को पिछड़ी जाति मे सम्मालित करने, जिसमे गिरि, पुरी, वन, भारती, अरण्य, सरस्वती, पर्वत, तीर्थ, आश्रम, सागर, यति आदि आते हैं। इन नामों को भी उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ी जाति में सम्मालित कर प्रमाण पत्र जारी कररे। इस मौके पर शिव कुमार गिरि, अर्जुन, उमेश गिरी, महाराजा गिरी, औंकार प्रधान, जय कुमार गिरी, दीपक गिरी, सुधीर गिरि, आकाश गिरि, वादू गिरि, कैलाश गिरि, मलखान गिरि, राहुल गिरि, हरवीर गिरि, देवेंद्र गिरी, एम.जी. गोस्वामी, राजेश गिरी, कृष्ण गिरी, मनोज गिरी आदि मौजूद रहे।