UP MLC ELECTION 2022 : कौन हैं सीपी चंद जिनके नाम की है सबसे अधिक चर्चा ? 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को क्यों दी थी खुली चुनौती ?

UP MLC ELECTION 2022 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के लिस्ट में 30 प्रत्याशियों के नाम हैं। लेकिन सबसे अधिक चर्चा महाराजगंज-गोरखपुर से घोषित प्रत्याशी सीपी चंद के नाम की है। सीपी चंद की गिनती पूर्वांचल के ऐसे मंझे हुए राजनेता के रूप में होती है जिसने वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी को धूल चटा दी थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर आ गई और सीपी चंद को सपा एमएलसी बताने लगी। पूर्वांचल की राजनीति पर सीपी चंद की कितनी पकड़ है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके भाजपा में आने से कई सीटों के समीकरण भाजपा के पक्ष में बदल गये। 

उदय भूमि ब्यूरो
लखनऊ। UP MLC ELECTION 2022 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के लिस्ट में 30 प्रत्याशियों के नाम हैं। लेकिन सबसे अधिक चर्चा महाराजगंज-गोरखपुर से घोषित प्रत्याशी सीपी चंद के नाम की है। आइये जानते हैं कि आखिर कौन हैं सीपी चंद जिनके नामों की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। वर्ष 2016 में सीपी चंद ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को क्यों दी थी खुली चुनौती। आखिर सीपी चंद के आगे क्यों बैकफूट पर आ गई थी पूरी समाजवादी पार्टी।

SP-MLC-CP-Chand-Udaybhoomi-
22 सितम्बर 2019 को उदय भूमि में प्रकाशित खबर

यह भी पढ़ें : भाजपा के हुए सीपी चंद, लेकिन सवाल वही सपा के कब थे सीपी चंद ? उदय भूमि की खबर पर लगी मुहर
2022 में यूपी में भाजपा ने प्रचंड जीत के साथ 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में भाजपा के हर कदम को 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। एमएलसी चुनाव  ( UP MLC ELECTION 2022 ) में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर से सीपी चंद को टिकट दिया गया है। सीपी चंद की गिनती पूर्वांचल के ऐसे मंझे हुए राजनेता के रूप में होती है जिसने वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी को धूल चटा दी थी। 2016 में विधान परिषद चुनाव ( UP MLC ELECTION ) में महराजगंज-गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी जय प्रकाश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीपी चंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चुनाव में सीपी चंद को 4619 वोटों में से 3024 वोट मिले थे और उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री रहे जयप्रकाश यादव को 1589 मतों के भारी अंतर से हराया था। सीपी चंद ने दो तिहाई वोट प्राप्त किया था। यह बड़ी जीत थी और इसके बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर आ गई और सीपी चंद को सपा एमएलसी बताने लगी। पूर्वांचल की राजनीति पर सीपी चंद की कितनी पकड़ है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके भाजपा में आने से कई सीटों के समीकरण भाजपा के पक्ष में बदल गये। 17 नवंबर 2021 को सीपी चंद विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए थे। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि वह अकेले नहीं आये बल्कि अपने साथ सपा के तीन और एमएलसी लेकर आये थे। सीपी चंद के जब भाजपा में आने की चर्चाएं शुरू हुई थी तब समाजवादी पार्टी में जबरदस्त हलचल मच गई थी। सीपी चंद के भाजपा में आने से गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में राजनीतिक समीकरण समाजवादी के खिलाफ हो गये।SP-MLC-CP-Chand-Joined-BJP

यह भी पढ़ें : आखिर भाजपा के हो गए सीपी चंद, सपा को दे डाला झटका

9 अप्रैल को मतदान, 12 को घोषित होंगे परिणाम
तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके मद्देनजर शनिवार को 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। यूपी में विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने से उत्साहित भाजपा अब एमएलसी चुनाव ( UP MLC ELECTION 2022 ) में भी उम्दा प्रदर्शन करने को बेकरार है। मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज को पार्टी ने टिकट दिया है। एमएलसी चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च है। बाद में 9 अप्रैल को चुनाव कराकर 12 अप्रैल को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

भाजपा प्रत्याशियों की सूची
यूपी विधान सभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन कर सत्ता में वापसी की है। इससे उत्साहित भाजपा ने अब एमएलसी चुनाव ( UP MLC ELECTION 2022 ) की तैयारियों को धार दी है। भाजपा द्वारा शनिवार को जारी सूची के मुताबिक मुरादाबाद-बिजनौर से सत्यपाल सैनी, रामपुर-बरेली से कुंवर महाराज सिंह, बदायूं से बागीश पाठक, पीलीभित-शाहजहांपुर से डॉ. सुधीर गुप्ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनु गुप्ता, सीतापुर से पवन सिंह चौहान, लखनऊ-उन्नाव से रामचंद्र प्रधान, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह को टिकट दिया है। बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडे, गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद्र, देवरिया से रतन पाल सिंह, आजमगढ़ से अरुण कुमार यादव, बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू, गाजीपुर से चंचल सिंह, इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सैंगर, झांसी-जालौन-ललितपुर से रमा निरंजन, इटावा-फरुखार्बाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी, आगरा-फिरोजाबाद से विजय शिवहरे, मथुरा एटा मैनपुरी से ओमप्रकाश सिंह, मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव आशु, अलीगढ़ से ऋषि पाल सिंह, बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा को टिकट दिया गया है।

गाजियाबाद-मेरठ से धर्मेंद्र भारद्वाज को बनाया प्रत्याशी
UP MLC ELECTION 2022 : पहले चरण में कुल 36 सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू चुका है। इन सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होना है। 12 अप्रैल को मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मेरठ-गाजियाबाद से एमएलसी का टिकट पाने को कई नेता लाइन में लगे थे, मगर अंतत: धर्मेंद्र भारद्वाज के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है।