मोदी और योगी के नेतृत्व में सुशासन और विकास के विजन पर आगे बढ़ रह उत्तर प्रदेश: एसपी सिंह

गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में विचार सुनने के लिए अल्पसंख्यक आयोग उप्र के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह के नेतृत्व में सिक्ख समाज के प्रमुख लोग कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर गुरुद्वारा कविनगर जी ब्लॉक के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली, सी ब्लॉक के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कालरा, गांधी नगर के अध्यक्ष जगमोहन सिंह सलूजा, दशमेश दरबार प्रताप विहार के संरक्षक हरप्रीत सिंह जग्गी, राजनगर के अध्यक्ष मनजीत सिंह सेठी, ब्रज विहार से कवंलजीत सिंह सिक्का, प्रमुख समाजसेवी गगनदीप सिंह अरोड़ा, हरमीत सिंह बख्शी व रुपिन्दर सिंह स्वीटी आदि उपस्थित थे।

श्री सिंह ने कहा कि मोदी व योगी सरकार में समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, उनके विकास के लिए प्रयत्नशील है और एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार ने विगत छह वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए काम किया है। यूपी आज विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है।

प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास का मॉडल अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के परिश्रम व कर्त्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जन को मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध कराने के साथ विकास का विश्वस्तरीय वातावरण उपलब्ध कराने में सफल रही है।