नवीन पांडे बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

-शिक्षकों का उत्पीडऩ नही होगा बर्दाश्त: नवीन पांडे

उदय भूमि संवाददाता
सुल्तानपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ धनपतगंज ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर नवीन पांडे को एक बार फिर निर्विरोध चुना गया। विकासखंड मुख्यालय पर शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से एकमत होकर नवीन पांडे के नाम पर हामी भरी। नवीन पांडे पिछली बार भी इस पद पर चुने गये थे। नवीन पांडे ने चुनाव के बाद सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा उन पर जो भरोसा दिखाया गया है उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अनिल कुमार को शिक्षक संघ धनपतगंज ब्लाक का मंत्री चुना गया। इसके अलावा संघ के अन्य सभी पदों के पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया।

चुनाव को लेकर हुई बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रमाशंकर तिवारी और राम आधार ने निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल, अशोक मिश्र, देवेंद्र कुमार, चंद्रभान, विजय प्रताप सिंह, शशिकांत एवं धनपतगंज में जूनियर शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र तिवारी ने किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राम इकबाल द्विवेदी ने निर्वाचित अध्यक्ष के पूर्व के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नवीन पांडे ने कहा कि वह किसी भी शिक्षक के सम्मान को कहीं से भी ठेस नहीं पहुंचने देंगे। शिक्षकों ने मेरे ऊपर जो विश्वास कायम किया है। पुरानी पेंशन बहाल को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। किसी भी शिक्षक अनावश्यक उत्पीडऩ बर्दास्त नही किया जाएगा।

नवीन पांडे ने कहा शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो एक व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है। शिक्षक अपना ज्ञान चारों ओर फैलाता है। एक शिक्षक ही सफल राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। शिक्षकों का योगदान नई पीढ़ी के भविष्य को स्वर्णिम बनाने में निरंतर गतिशील रहता है। आदर्श शिक्षक पथ प्रदर्शक के साथ-साथ युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पण के साथ काम करते हैं। इसलिए हमें भी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा। तभी हम देश के निर्माण में आने वाली युवा पीढ़ी को भागेदारी बना सकते हैं।

विदित हो कि बीते शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालय पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव हुआ। जिसमें विजय प्रताप सिंह ने नवीन पांडे के नाम का प्रस्ताव रखा जिसको ध्वनि मत से मौजूद अध्यापकों ने पारित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राम इकबाल द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप पर जिला इकाई से मौजूद राम अधार रमा शंकर, शशिकांत दुबे दी। इस दौरान अनूप तिवारी, रामकृष्ण वर्मा, जिला संयुक्त मंत्री देवमणि यादव, किरण कुमारी, प्रियंका पांडे, बबीता जायसवाल ,मनजीत कुमार, नवीन कुमार, सूर्यकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।