गाजियाबाद में खूनी संघर्ष 2 की मौत 5 लाख रुपए के विवाद में किसानों ने फावड़े से वार कर एक-दुसरे को काटा

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई गांव के खेत में 5 लाख रुपए के लेनदेन में दो परिचितों में चले करीब 30 मिनट तक आपस में फावड़े और खूनी संघर्ष में एक-दूसरे की फावड़े से वारकर हत्या कर दी। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव सदरपुर निवासी किसान ब्रजपाल सिंह (48) खेती करने के साथ दूध बेचने का काम करते थे। ब्रजपाल सिंह के भाई सोनू ने गांव दुहाई के रहने वाले विकास सिंह(35)के भाई से कोरोना काल से पहले 5 लाख रुपए उधार लिए थे। काफी टाइम बीतने के बाद सोनू ने रुपए नहीं लौटाए।रुपए नहीं लौटाने पर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ।

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बृजपाल ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में जुताई करने पहुंचा। वहीं पर विकास भी बाइक लेकर पहुंच गया। दोनों में 5 लाख रुपए नहीं देने को कहासुनी होने लगी। इसी बीच मौके पर रखे फावड़े से दोनों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में बृजपाल की मौके पर मौत हो गई,जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस विकास को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल एवं मधुबन-बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि गांव दुहाई में दो लोग लहूलुहान अवस्था में एक खेत में पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। इसमें एक व्यक्ति मृत और दूसरा घायल था। मृत व्यक्ति की पहचान ब्रजपाल सिंह पुत्र जयपाल निवासी गांव सदरपुर के रूप में हुई। जबकि घायल विकास सिंह पुत्र रिचपाल सिंह निवासी गांव दुहाई है।

विकास को तुरंत सेक्टर-23 संजयनगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विकास सिंह की भी मौत हो गई। दोनों के बीच 5 लाख रुपए नहीं देने को लेकर विवाद हुआ। दोनों में रुपए के लेनदेन को लेकर ही झगड़ा हुआ। मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है। इस मामले में दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।यह भी जानकारी में आया कि विकास और ब्रजपाल दोनों ही एक-दूसरे के करीबी थे। दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास भी था। इसलिए ब्रजपाल को ही विकास ने 5 लाख रुपए दिए थे। घटना में किसी ओर की संलिप्तता मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।