Love Marriage – पति ने पत्नी को मारी थी गोली, घटना के 9 साल बाद गिरफ्तार

Love Marriage – 9 साल से पत्नी हत्या में फरार, 50 हजार इनामी पति उड़ीसा से गिरफ्तार। Love Marriage के तीन साल बाद हुए विवाद में पांच साल बाद गोली मारकर की थी हत्या। मनोरंजन उर्फ मनोज ने वर्ष-2007 में गीता यादव से Love Marriage किया था। दोनों के बीच कुछ दिन बाद विवाद होने के चलते वर्ष-2010 से गीता अपने पति से अलग रहकर वसुंधरा क्षेत्र में घरेलू मेड का काम करने लगी। मनोज ने 29 सितंबर-2012 की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह पत्नी गीता की हत्या की फिराक में लग गया। गीता शाम के समय जब अपना काम खत्म कर घर जा रही थी। तभी वसुंधरा में मनोज ने गीता की गोली मारकर हत्या कर दी।

 गाजियाबाद। Love Marriage करने के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या मामले में पिछले 9 साल से फरार चल रहे 50 हजार इनामी आरोपी पति को इंदिरापुरम पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। इंदिरापुरम थाने में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेन्द्र सिंह सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र की मौजूदगी में बताया कि इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने अभयखंड चौकी प्रभारी भुवनचंद शर्मा, दारोगा नरेश सिंह ने टीम के साथ उड़ीसा पहुंचकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को मनोरंजन उर्फ मनोज पुत्र भाग्यधर त्रिपाठी निवासी ग्राम अछिन्दा बालीकुंडा जनपद जगतसिंह उड़ीसा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Murder Wife arested Husband
Wife Murder Arested Husband

यह भी पढ़े: दो बच्चों की हत्या कर बेरहम मां ने कर ली खुदकुशी

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम ने उड़ीसा से लाकर घटना के समय के पते और आसपास के रहने वाले लागों से तस्दीक कराई। मनोरंजन उर्फ मनोज ने वर्ष-2007 में गीता यादव से Love Marriage किया था। दोनों के बीच कुछ दिन बाद विवाद होने के चलते वर्ष-2010 से गीता अपने पति से अलग रहकर वसुंधरा क्षेत्र में घरेलू मेड का काम करने लगी। मनोज ने 29 सितंबर-2012 की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह पत्नी गीता की हत्या की फिराक में लग गया। गीता शाम के समय जब अपना काम खत्म कर घर जा रही थी। तभी वसुंधरा में मनोज ने गीता की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े: पॉलिसी मैच्योर व पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर कर चुके करोड़ो की ठगी

इस मामले में गीता के भाई राजेश यादव ने इंदिरापुरम थाने में मनोज उर्फ मनोरंजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खिलाफ कुर्की आदि होने के बाद न तो गिरफ्तार हो सका। जबकि कोर्ट में भी पेश नहीं हुआ। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में तत्कालीन एसएसपी ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पत्नी की हत्या करने के बाद वह उड़ीसा भाग गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए मेरठ जोन के आईजी ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ इंदिरापुरम थाने में दो मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े: अब जनप्रतिनिधियों की मदद से टूटेगी बदमाशों की कमर