सेनेट्री कारोबारी के बेटे की निर्मम हत्या, पेट में चाकू घोंपकर बाहर निकाली आंत

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में कारोबारी के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंदेशा जताया रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई है। साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में एफ-3/616 निवासी देवेंद्र उपाध्याय सेनेटरी माल सप्लाई के होलसेल कारोबारी हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा विद्व उपाध्याय (22) भी उनके कारोबार में सहयोग करता था। शुक्रवार देर शाम शाम शालीमार गार्डन-319 में दशमेश स्कूल के पीछे उनका एक मकान था। जहां पूर्व में देवेन्द्र उपाध्याय का परिवार इस मकान में किराए पर रहते थे। मगर अब उस मकान में अन्य महिला किराए पर रह रही थी।
देर शाम महिला ने विद्व को घायल अवस्था में नजदीकी श्रेया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को गभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जीटीबी के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉॅक्टरों के अनुसार विद्व के पेट पर चाकू से कई वार किए गये थे। पेट उसकी आंत तक बाहर निकल चुकी थी और खून भी बेह चुका था।
साहिबाबाद पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्व अपने पिता के कारोबार में ही हाथ बटाता था। जिसके लिए उसके पिता खर्च के रूप में हर माह 5 हजार रूपए देते थे।
विद्व का महिला से पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस मामले की जानकारी विद्व के परिजनों को हुई तो परिजनों ने उस महिला से मिलने से मना किया। महिला शादी-शुदा है। विद्व पिछले करीब चार दिनों से दिल्ली के लक्ष्मीनगर में अपनी मौसी के यहा रह रहा था। घटना के दौराना महिला का बेटा भी मौजूद था, जो कि 12वीं की परीक्षा दे रहा है। महिला से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की हत्या है कि आत्महत्या यह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
वहीं परिजनों का आरोप है कि महिला ने शुक्रवार को विद्व का फोन किया और उसे अपने घर मिलने के लिए बुलाया। जहां उसकी चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। उधर महिला का कहना है कि विद्व बार-बार अपने पेट पर चाकू लगा रहा था, इस दौरान वह पेट में घुस गया। मगर परिजनों का आरोप है कि वह अगर पेट में घुसा होता थे इस तरह पेट से आंत बाहर नही आती है।

मुकदमें के लिए टरकाती रही पुलिस
देवेंद्र उपाध्याय का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब दो बजे वह शालीमार गार्डन चौकी पहुंचे। जहां पुलिस ने नया नियम बताते हुए कहा कि विद्व की मौत जीटीबी दिल्ली में हुई है तो वहां मुकदमा दर्ज कराए। जिसके बाद परिजन साहिबाबाद थाने पहुंचे और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।