आइसक्रीम खिलाने के बहाने दो बच्चियों का अपहरण, अंकल ने किया गंदा काम और फिर कर दी हत्या

-पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन में एक बच्ची को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र के गांव रोरी में गुरुवार देर शाम गांव के ही एक युवक ने आईसक्रीम दिलाने के बहाने 6 साल की और एक 9 साल की बच्ची अगवा कर साइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया। जब बच्ची के परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही एक युवक अपनी साइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर लेकर गया है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल एसपी देहात डॉ ईरज राजा समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वासियों की मदद से कांबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर एसएसपी मुनीराज जी. भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने छोटी बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि बड़ी बच्ची का पता नही चल पाया। पुलिस के अथक प्रयास से देर रात कांबिंग ऑपरेशन के बाद दुसरी बच्ची का शव भी शुक्रवार तड़के एक खेत में बरामद कर लिया गया।

एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल प्रभाव से कई टीम गठित करते हुए 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उस पूरे इलाके में कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने एक बच्ची को देर शाम को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि 11 घंटे बाद शुक्रवार सुबह कबरी 5 बजे 9 साल की बच्ची का शव जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। कुछ खून के भी निशान हैं। रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वहीं दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठा कर ले गया था। दूसरी बच्ची ठीक है, लेकिन फिर भी उसका मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गली के बाहर खेल रही बच्चियां को दिया आइस्क्रीम का लाल
गुरुवार रात दो बच्चियां गली के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के ही व्यक्ति कपिल ने उन्हें आइस्क्रीम का लालच दिया और दोनों को आइसक्रीम दिलाने के बहाने अपनी साइकिल पर बैठाया और जंगल की और लेकर चला गया। 6 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने गुरुवार रात ही सकुशल बरामद कर लिया था और दुसरी 9 वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे खेत से बरामद किया गया। शव के गले पर निशान मिले। जब पुलिस ने गांव वासियों की मदद से कांबिंग ऑपरेशन शुरु किया तो छोटी बच्ची आरोपित के कब्जे से छूटकर भाग गई। बताया जा रहा है कि आरोपित ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। गांव वालों को पता न चले इसलिए उसने शव को खेत में फेंक कर भाग गया। आरोपित कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पीएसी भी गांव में बुलाई गई है।

दिन में ही शराब पीकर घर में की तोडफ़ोड़
आरोपी कपिल की दादी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि आरोपित कपिल ने गुरुवार को दिन में ही शराब पी थी और घर में तोडफ़ोड़ करने लगा। रोकने पर धक्का दे दिया। पत्नी गुरुवार को ही छोटे बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई। कपिल कोई काम नही करता था। जिस कारण वह शराब पीकर घर मेंं रोजाना अपनी पत्नी से झगड़ा करता रहता था।

जानती थी इसलिए नही था बच्चियों को कोई डर
दोनों मासूम बच्चियां अपने घर के बाहर खेल रही थीं। तभी कपिल साइकिल लेकर वहां आ गया। उसने पहले 9 साल की बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने लेकर जाने लगा। जब छोटी बच्ची ने जिद की तो कपिल उसको भी साथ लेकर चला गया। दोनों बच्चियां पहले से कपिल को जानती थीं, इसलिए उन्हें कोई डर नही था और दोनों उसे अंकल कहकर बुलाती थी। मगर उन्हें क्या पता था कि जिस पर वह विश्वास कर आइसक्रीम खाने के लिए जा रही है। उसके इरादे कितने खतरनाक थे। कपिल ने जब छोटी बच्ची के साथ अपने गंदी हरकत करने की कोशिश की तो वह उसे हाथ छुटाकर भागने लगी। तभी दुसरी बच्ची को कपिल ने पकड़ लिया। वह चींखती रहीं, मगर उसका दिल नही पसीजा और पहले उसके साथ गंदा काम किया और फिर गला दबाकर उसकी बेहरहमी से हत्या कर दी।