बारिश होते ही छाता लेकर सड़क पर उतरे नगर आयुक्त, नालों का किया निरीक्षण

-नगर निगम ने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता किए इंतजाम

गाजियाबाद। बारिश होने पर शहर की सड़कों पर जलभराव होना स्वाभाविक है। बुधवार की सुबह हुई बारिश में ही नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ छाता लेकर नालों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने शहर के कई नालों का निरीक्षण किया। नालों में जहां पर जाली लगी हुई है उन नालों का जायजा लिया।
कविनगर, राजनगर,नासिरपुर फाटक, आंबेडकर रोड के नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों में पानी की निकासी होती मिली। आसपास के क्षेत्रों में जलभराव ना हो। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बारिश शुरू होते ही मौके पर रहने के निर्देश दिए। नगर निगम की तैयारियों से इस बार कहीं भी जलभराव की स्थिति ज्यादा देर तक देखने को नही मिली। नालों में से अनचाहे पेड़ों को पौधों को व्यवस्थित किया गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव ना हो, व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया।

नगर आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी बारिश की शुरुआत होते ही मौके पर बने रहने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के इस निर्देश के बाद बारिश होते ही निगम के अधिकारी सड़कों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए। नगर निगम बरसात के मौसम में लगातार क्षेत्रों में व्यवस्था को संभाले हुए हैं। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ बरसात की शुरुआत से ही अधिकारियों सहित क्षेत्र में व्यवस्था बनाने में लग जाते हैं। जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों तथा जन सहयोग भी प्राप्त होता है। महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार को नगर आयुक्त ने बरसात के दौरान तथा बरसात से पूर्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कड़े निर्देश दिए है। जिससे किसी भी प्रकार शहर के निवासियों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।